Maruti Suzuki WagonR November Sales: नवंबर 2023 में कारों की बंपर बिक्री हुई है जिसकी वजह त्योहारी सीजन है जो ऑटो इंडस्ट्री के लिए बहार लेकर आया है। मारुति सुजुकी ने भी इस सीजन में जोरदार बिक्री की है और यहां बलेनो, स्विफ्ट या फ्रॉन्क्स नहीं, बल्कि वैगनआर ने एक बार फिर बाजी मारी है। नवंबर 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी वैगनआर बनी है जिसने नई पुरानी सभी कारों को एक बार फिर पछाड़ दिया है। नवंबर में इस हैचबैक की कुल 16,567 यूनिट बिकी हैं जो दशकों से बिक रही इस कार के लिए बड़ी बात है।
34 से ज्यादा माइलेज
मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है।
कम दाम में पैसा वसूल फीचर्स
आज इस पैसा वसूल कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.54 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 7.42 लाख तक जाती है। इस कीमत पर मारुति ने नई वैगनआर को वो तमाम बेसिक फीचर्स दिए हैं जो आपके ड्राइविंग का अनुभव बेहतर बनाते हैं। कंपनी जल्द ही वैगनआर के साथ नया फ्लैक्स फ्यूल इंजन देने वाली है जिसका प्रोटोटाइप कुछ समय पहले ही शोकेस किया गया है। फ्लैक्स फ्यूल का मतलब इस कार को पेट्रोल और इथेनॉल दोनों से चलाया जा सकेगा, इसके अलावा हाइड्रोजन फ्यूल से भी ये चलेगी।
