ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने घटाई S-Presso की कीमत, वैगनआर पर बंपर डिस्काउंट के अंतिम दिन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2024, 07:27 PM IST

Maruti Suzuki S-Presso Price Cut: Maruti Suzuki ने अपनी सस्ती कार S-Presso की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती करते हुए इसे और भी सस्ता कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी नुमा हैचबैक के चुनिंदा वेरिएंट्स के दाम तत्काल प्रभाव से कम कर दिए हैं।

Image

कंपनी ने इस एसयूवी नुमा हैचबैक के चुनिंदा वेरिएंट्स के दाम तत्काल प्रभाव से कम कर दिए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी एस-प्रेसो हुई सस्ती
  • 5,000 रुपये घटा इस कार का दाम
  • और भी ज्यादा पैसा वसूल हुई कार

Maruti Suzuki S-Presso Price Cut: मारुति सुजुकी ने पहले से सस्ती कार एस-प्रेसो के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत 5,000 रुपये घटा दी है। कंपनी ने तत्काल कीमत में बदलाव करते हुए इस हैचबैक के वीएक्सआई ओ एएमटी और वीएक्सआई प्लस ओ एएमटी वेरिएंट सस्ते कर दिए है। अब इन दोनों वेरिएंट्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 5.71 लाख और 6 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि बाकी किसी वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये भी बता दें कि कीमत में बदलाव के बाद मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 6.11 लाख तक जाती है।

वैगनआर पर भी फायदा

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में वैगनआर का नंबर पहले पायदान पर आता रहता है। अब कंपनी ने फरवरी 2024 में इस सस्ती हैचबैक पर दमदार डिस्काउंट दिया है। मारुति ने 61,000 रुपये तक ऑफर्स इस कार पर दिए हैं जिनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। यानी 5.54 लाख रुपये की इस किफायती कार को डिस्काउंट के साथ 5 लाख से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन ऑफर्स में 35,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 6,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिला है।

34 से ज्यादा माइलेज

मौजूदा वैगनआर अपनी तीसरी पीढ़ी में पहुंच चुकी है जिसे मारुति सुजुकी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार के साथ 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा कंपनी ने सीएनजी इंजन के साथ भी कार लॉन्च की है जो 1 किग्रा सीएनजी में 34.05 किमी तक माइलेज देती है। इसके अलावा पेट्रोज इंजन के साथ भी कंपनी ने ग्राहकों को जोरदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस देना जारी रखा है। अगर आप इसी महीने, यानी अगले 3 दिन में मारुति सुजुकी की ये पॉपुलर हैचबैक खरीदते हैं तो बड़ी बचत कर सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article