ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Swift पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, हाथ से निकल ना जाए Offer

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 15, 2023, 02:55 PM IST

Maruti Suzuki जल्द मार्केट में New Generation Swift लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है। April 2023 में कंपनी ने इस किफायती हैचबैक के मौजूदा मॉडल पर 65,000 रुपये तक Discount दिया है जो चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है।

Image

खराब सेफ्टी रेटिंग के बावजूद लोग इसकी खरीद में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर बंपर ऑफर
  • कंपनी अप्रैल में दे रही धांसू डिस्काउंट
  • 65,000 रुपये तक कर सकते हैं बचत

Maruti Suzuki Swift Discount In April 2023: मारुति सुजुकी स्विफ्ट ऐसी किफायती हैचबैक है जो लॉन्च के बाद से ही भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा बनी हुई है। खराब सेफ्टी रेटिंग के बावजूद लोग इसकी खरीद में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हालांकि कुछ समय पहले कंपनी ने इस सस्ती हैचबैक के साथ महंगी कारों वाला वो फीचर दिया है जो इसकी सेफ्टी में बड़ा इजाफा करने वाला है। फिर भी हालिया एनकैब क्रैश टेस्ट में इसे खराब सेफ्टी रेटिंग मिली है। अप्रैल में कंपनी ने इस कार पर 65,000 रुपये तक जोरदार ऑफर्स दिए हैं।

किस वेरिएंट पर कितना फायदा?

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के एलएक्सआई एएमटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार के सीएनजी वेरिएंट पर कंपनी ने सिर्फ 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मुहैया कराया है। मारुति स्विफ्ट के बाकी सभी वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

क्या रहा क्रैश टेस्ट का परिणाम?

ग्लोबल एनकैप द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में Ignis, Swift और Celerio को अस्थिर पाया गया है, इसकी वजह कार के साथ स्टैंडर्ड या विकल्प में भी साइड एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स का ना होना है। सामने से टक्कर की दशा में जहां स्विफ्ट को ठीक-ठाक सुरक्षा वाली कार कहा गया है, वहीं अगले पैसेंजर्स के पैर इस टक्कर में कम सुरक्षित पाए गए हैं। बगल से टक्कर मारने पर अगले यात्रियों का सिर और छाती असुरक्षित पाई गई है। बच्चों की बात करें तो 3 साल से बड़े बच्चों के लिए ठीक-ठाक और डेढ़ साल से छोटे बच्चों के लिए ये कार अपसेफ करार दी गई है।

कुछ समय पहले सीएनजी भी आया

मारुति सुजुकी इंडिया ने ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर स्विफ्ट हैचबैक का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नई स्विफ्ट सीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये है जो वीएक्सआई वेरिएंट की कीमत है, कार के जैडएक्सआई वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी सब्सक्राइब द्वारा भी ग्राहक नई स्विफ्ट एस-सीएनजी खरीद सकते हैं जिसके लिए शुरुआती मासिक किराया 16,499 रुपये होगा और इसमें सभी शुल्क शामिल हैं।

मिलेगा करीब 31 Km/Kg माइलेज

मारुति सुजुकी स्विफ्ट एस-सीएनजी के साथ 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है जो सीएनजी मॉडल के लिए 77.49 पीएस ताकत और 98.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुजुकी की मानें तो नई स्विफ्ट एस-सीएनजी 30.90 किमी/किग्रा माइलेज देती है। इस आंकड़े के साथ ये भारत की सबसे ताकतवर सीएनजी हैचबैक होने के अलावा सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली प्रीमियम हैचबैक भी बनी है।

जल्द आएगी नई जनरेशन स्विफ्ट

विदेशों में भी इस कार की काफी डिमांड देखने को मिल रही है. लॉन्च के बाद से ही भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कारों में ये लगातार बनी हुई है। अब ये कार नई जनरेशन में हाल में नजर आई है जो इसकी चौथी पीढ़ी होगी। नई जनरेशन स्विफ्ट नई मिनी कूपर से प्रेरित नजर आ रही है। ये नया मॉडल मौजूदा जनरेशन के मुकाबले काफी बड़े बदलावों के साथ आने वाला है और इस बार नई स्विफ्ट किसी मिनी एसयूवी जैसी दिखने वाली है।

साइज में बड़ी होगी नई स्विफ्ट

चौथी जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट मौजूदा मॉडल के मुकाबले साइज में भी बड़ी होने वाली है। इसके अगले हिस्से में आकर्षक हेडलाइट्स के साथ डीआरएल दिए गए हैं। ग्रिल भी कुछ बड़ी नजर आ रही है और इसके नीचे एयरडैम लगाए गए हैं जिसके बगल में फॉगलैंप्स के लिए जगह दी गई है। हमारी नजरों में नई जनरेशन की डिजाइल मोटा-मोटा दूसरी जनरेशन स्विफ्ट जैसी हो सकती है। कार के साथ समान 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं जो ब्लैक्ड आउट फिनिश वाले हैं। कुल मिलाकर कार की साइड प्रोफाइल और रूपरेखा में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article