ऑटो न्यूज़

7-सीटर Maruti Grand Vitara की टेस्टिंग शुरू, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखेगी!

2025 Grand Vitara 7-Seater: मारुति सुजुकी इस बार तीन रो वाली ग्रैंड विटारा भी देश में लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर शुरू हो चुकी है। कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस कर सकती है। फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा कार वाला प्लेटफॉर्म और इंजन मिलने वाला है।

Image

कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस कर सकती है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही 7 सीटर ग्रैंड विटारा
  • मारुति सुजुकी ने शुरू की टेस्टिंग
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखेगी!

2025 Grand Vitara 7-Seater: मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा देश के ग्राहकों की चहेती गाड़ियों में एक है और अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने वाली है। मारुति सुजुकी इस बार तीन रो वाली ग्रैंड विटारा भी देश में लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर शुरू हो चुकी है। कंपनी इस पॉपुलर एसयूवी का 7-सीटर मॉडल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस कर सकती है। हालांकि ये ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट का प्री-प्रोडक्शन मॉडल हो सकता है जिसके लॉन्च होने तक इसमें बड़े बदलाव आ सकते हैं। बता दें कि फेसलिफ्ट मॉडल को मौजूदा कार वाला प्लेटफॉर्म और इंजन मिलने वाला है।

2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्टः लुक और स्टाइल

मारुति सुजुकी की नई ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट को कोई तकनीकी बदलाव नहीं मिलने वाला। यानी इसके लगभग सभी बदलाव नए फीचर्स और ताजा लुक से जुड़े हुए होंगे। हालांकि इसमें सबसे बड़ा बदलाव एसयूवी को मिलने वाली सीट्स की तीसरी कतार है, इसके लिए संभवतः व्हीलबेस को कुछ बढ़ाया जाएगा।

2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्टः 7-सीटर एसयूवी

नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट के हालिया सामने आए फोटो में भले ही ये कार पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई थी, लेकिन इसका आकार स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ लंबा दिखाई दिया है। ये तीसरी कतार के बढ़े हुए व्हीलबेस के चलते हुआ है। बाकी लुक और स्टाइल के अलावा बाकी चीजों में भी ये मौजूदा ग्रैंड विटारा जैसी ही होगी।

2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्टः फीचर्स

नई ग्रैंड विटारा में कंपनी की नई ई विटारा से प्रेरित लाइटिंग और अगला बंपर मिल सकता है। इसके अलावा एलईडी डीआरएल हेडलाइट सेटअप के टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए हैं, वहीं इसके हेडलैंप ने बंपर पर स्थान घेरा है। एसयूवी के पिछले हिस्से में भी एलईडी टेल लैंप्स देगी जो पूरे रियर पोर्शन को घेरने वाले एलईडी लाइटबार से लैस होंगे। बड़े साइज का टचस्क्रीन और पूरी तरह बदला हुआ नया डैशबोर्ड भी देखने को मिल सकता है।

2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्टः इंजन

वाय17 कोडनेम वाली 2025 ग्रैंड विटारा के साथ कंपनी मौजूदा मॉडल वाला इंजन देने वाली है। ये 1.5-लीटर का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन है जो दमदार है। कंपनी 7-सीटर के साथ गियरबॉक्स के वही पुराने विकल्प दे सकती है। सूत्रों की मानें तो एसयूवी का उत्पादन हरियाणा के खारखोदा में बने नए मारुति सुजुकी प्लांट में किया जाएगा।

2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्टः प्राइस

कंपनी का ये नया प्लांट संभवतः 2025 के मध्य से काम करना शुरू कर देगा। ये जानकारी भी मिली है कि 2025 ग्रैंड विटार फेसलिफ्ट इस प्लांट में बनने वाली शायद पहली एसयूवी होगी। कंपनी इसे 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में लॉन्च करने वाली है। इसके 5-सीटर मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से मामूली बढ़त पर शुरू होगी, वहीं 7-सीटर के लिए आपको कुछ ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article