ऑटो न्यूज़

टेस्ट ड्राइव के दौरान शख्स ने भिड़ाई Maruti SUV, डीलरशिप ने थमाया 1.40 लाख का बिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 24, 2023, 12:56 PM IST

मेरठ के शख्स पर Maruti Suzuki डीलरशिप ने 1.40 लाख रुपये का बिल फाड़ा है. इस शख्स ने Grand Vitara की Test Drive बुक की थी और इसे चलाते समय उनका एक्सिडेंट हुआ, इसमें गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है.

Image

मेरठ के एक शख्स ने टेस्ट ड्राइव के लिए आई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का एक्सिडेंट कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ट ड्राइव का इतना बड़ा बिल?
  • इस शख्स को 1.40 लाख का चूना
  • ड्राइव के दौरान ठोकी ग्रैंड विटारा

Test Drive Of Maruti Suzuki Grand Vitara SUV Goes Wrong: मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही मार्केट में नई ग्रैंड विटारा एसयूवी पेश की है जिसे ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया भी मिलना शुरू हो चुकी है. अब लोगों को ये एसयूवी टेस्ट ड्राइव के लिए आसानी से मिलने लगी है और इसका पहला साइड इफेक्ट सामने आया है. मेरठ के एक शख्स ने टेस्ट ड्राइव के लिए आई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का एक्सिडेंट कर दिया है. इस दुर्घटना में टेस्ट ड्राइव करने वाला शख्स और डीलरशिप एजेंट दोनों सुरक्षित हैं, लेकिन नए डेमो व्हीकल को काफी नुकसान हुआ है. अब कंपनी ने ग्राहक के नाम 1.40 लाख रुपये का बिल फाड़ दिया है.

कैसे हुआ डेमो कार का एक्सिडेंट

डीलरशिप से आए एजेंट ने बताया कि मेरठ का ये शख्स बिना किसी चिंता के तेज गाड़ी चला रहा था क्योंकि इस कार में लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इस शख्स ने टेस्ट ड्राइव के दौरान रफ्तार और बढ़ाई, इतने में सामने से एक मिनी ट्रक आ गया और दोनों की भिडंत हो गई. आम तौर पर डीलरशिप छोटे-मोटे डेंट का खर्च खुद ही वहन कर लेती है, लेकिन यहां ग्राहक को ही 1.40 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया है जिसका काफी विरोध सोशल मीडिया पर देखने को मिला है.

प्रीमियम हैं इंटीरियर और फीचर्स

मारुति सुजुकी ने नई ग्रैंड विटारा के इंटीरियर को ब्लैक और ब्राउन थीम में पेश किया है. सीट्स को नकली ब्लैक लेदर के साथ शैंपेन गोल्ड एक्सेंट में पेश किया है जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में मिलेंगे. इसके अलावा स्मार्ट हाइब्रिड वेरिएंट को सिल्वर एक्सेंट के सीट कवर्स मिलेंगे. ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी की पहली गाड़ी है जिसके साथ पैनोरमिक सनरूफ दी गई है. यहां हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार तकनीक भी मिलेगी.

9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

बाकी फीचर्स में एंबिएंट लाइटिंग, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और यूएसबी पोर्ट्स जैसे अन्य फीचर्स शामिन हैं. इसके अलावा एसयूवी के केबिन में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है. सेफ्ट के लिए यहां 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर डिस्क ब्रेक्स, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

इंजन के विकल्प भी हैं जोरदार

नई ग्रैंड विटारा के साथ दो इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन शामिल हैं. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन को टोयोटा द्वारा डेवेपल किया गया है. एसयूवी का माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 पीएस और 135 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि ये 21.11 किमी/लीटर माइलेज देती है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 115 पीएस बनाता है और कंपनी ने इसे सिर्फ ईसीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है. मारुति सुजुकी का दावा है कि ये एसयूवी इस क्लास का सबसे अच्छा माइलेज देती है जो करीब 28 किमी/लीटर चलती है.

ऑल ग्रिप, ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक

ग्राहकों को माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ सुजुकी का ऑल ग्रिप ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा जो चार ड्राइविंग मोड्स के साथ आता है. इनमें ऑटो, स्नो, रॉक और सैंड शामिल हैं. ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हाइराइड इस सेगमेंट की अकेली एसयूवी हैं जिनके साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.45 लाख है जो टॉप मॉडल के लिए 19.65 लाख रुपये तक जाती है, वहीं सीएनजी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 12.85 लाख से 14.84 लाख रुपये तक जाती है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article