ऑटो न्यूज़

भारत में इस महीने लॉन्च हो सकती है Maruti Suzuki e-Vitara, दो महीने से जा रही है विदेश

यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी विकल्पों 49kWh और 61kWh के साथ आएगी। बड़े बैटरी वेरिएंट में डुअल-मोटर AWD (AllGrip-e) सिस्टम मिलेगा। भारत में इसके वेरिएंट्स और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा साझा की जाएंगी।

Image

Maruti Suzuki e-Vitara/Photo- Maruti

6 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-Vitara की पहली यूनिट को प्रोडक्शन लाइन से फ्लैग ऑफ किया था। इसी मौके पर कंपनी के पहले हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण प्लांट का भी उद्घाटन किया गया था। Maruti Suzuki e-Vitara को दुनिया के करीब 12 देशों में भेजा भी जा रहा है लेकिन भारतीय बाजार में इसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, e-Vitara की लॉन्चिंग दिसंबर 2025 में होने की पूरी संभावना है।

    विदेशों में हो चुकी है शुरुआत

    मारुति सुजुकी ने अगस्त में ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया था। कंपनी ने गुजरात के पिपावव पोर्ट से करीब 2,900 यूनिट्स 12 यूरोपीय देशों में भेजी है जिनमें यूके, जर्मनी, फ्रांस, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड जैसे देश शामिल हैं। यह कदम सुजुकी के उस लक्ष्य की दिशा में है, जिसके तहत भारत को e-Vitara का ग्लोबल प्रोडक्शन हब बनाया जाएगा।

    टोयोटा के साथ साझा EV प्लेटफॉर्म पर आधारित

    e-Vitara को गुजरात स्थित फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। यह एसयूवी 40PL डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे टोयोटा के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर टोयोटा की Urban Cruiser EV भी तैयार की जाएगी।

    सुरक्षा में भी शानदार प्रदर्शन

    e-Vitara ने Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 77% और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन में 85% का स्कोर मिला है, जो इसकी मजबूती और सुरक्षा स्तर को दर्शाता है। यह इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी विकल्पों 49kWh और 61kWh के साथ आएगी। बड़े बैटरी वेरिएंट में डुअल-मोटर AWD (AllGrip-e) सिस्टम मिलेगा। भारत में इसके वेरिएंट्स और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा साझा की जाएंगी।

    Pradeep Pandey
    प्रदीप पाण्डेयauthor

    प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

    और पढ़ें
    End of Article