ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Sales: Maruti Suzuki ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड; सस्ती कारें कम बिकीं, SUVs ने मैदान मारा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 2, 2024, 11:52 AM IST

Maruti Suzuki Sales March 2024.: मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024 में बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कंपनी ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच कुल 21.35 लाख वाहन बेचे हैं जो साल दर साल बिक्री में 8.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। हालांकि सस्ती कारों की बिक्री घट गई है।

Image

सिर्फ मार्च 2024 में ही मारुति ने 1.87 लाख वाहन बेच दिए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Maruti Suzuki ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड
  • वित्त वर्ष 2024 में बेचीं 21.35 लाख कारें
  • यूटिलिटी वाहनों का सबसे बड़ा योगदान

Maruti Suzuki Record Breaking Sales: बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2024 में सिकॉर्डतोड़ सेल की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच कुल 21.35 लाख वाहन बेचे हैं जो साल दर साल बिक्री में 8.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में 17.59 लाख पैसेंजर वाहन हैं, वहीं कमर्शियल वाहनों की बिक्री 33,763 यूनिट रही। इसके अलावा कंपनी ने 58,612 वाहन टोयोटा को साझेदारी के अंतर्गत बेचे हैं और कुल 2.83 लाख वाहन विदेशों में निर्यात किए गए हैं। कंपनी का निर्यात भी अब तक का सबसे ज्यादा रहा है। सिर्फ मार्च 2024 में ही मारुति ने 1.87 लाख वाहन बेच दिए हैं।

कितनी बिकीं कॉम्पैक्ट कारें

कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी के बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, स्विफ्ट, इग्निस, वैगनआर और टूर एस मॉडल बिकते हैं। ये सेगमेंट वित्त वर्ष 2024 में भी सबसे ज्यादा बिक्री वाला रहा, हालांकि वित्त वर्ष 2023 में बिके 8.63 लाख वाहनों के मुकाबले पिछले साल की बिक्री 8.28 लाख रह गई है। यूटिलिटी वाहनों की बात करें तो ये सेगमेंट जोरदार बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है। वित्त वर्ष 2023 में बिके 3.66 यूटिलिटी वाहनों के मुकाबले पिछले साल कंपनी ने 6.42 लाख वाहन बेचे हैं। ये 75 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्शाता है। इसमें ब्रेजा, ग्रैंड विटारा और अर्टिगा शामिल हैं। फ्रॉन्क्स ने भी बिक्री में जोरदार इजाफा किया है।

सस्ती कारों की डिमांड गिरी

मारुति सुजुकी एक समय अपनी सस्ती कारों के लिए ही जानी जाती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी कारों की बिक्री में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस सेगमेंट में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने कुल 1.42 लाख कारें बेची हैं जो 2023 के मुकाबले 90,000 यूनिट कम हैं। सिआज सेडान लंबे समय से बिक्री के मामले में खराब प्रदर्शन करती आ रही है, बीते वित्त वर्ष में सिर्फ 10,337 कार ही कंपनी बेच पाई है। बता दें कि मारुति सुजुकी 2024 में कई सारे बड़े लॉन्च करने वाली है, इससे बिक्री में निश्चित तौर पर बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article