ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki August 2026 Offers: नई गाड़ी खरीदने का मौका! Grand Vitara से लेकर Victoris पर बंपर छूट

अगर आप भी मारुति कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। मारुति की ओर से Arena और Nexa पोर्टफोलियो के अलग-अलग मॉडल्स पर बेनेफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Image

Maruti Suzuki कार पर बंपर बचत का मौका

अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Maruti Suzuki की ओर से ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी अपने Arena और Nexa पोर्टफोलियो के अलग-अलग मॉडल्स पर डिस्काउंट और कई दूसरे बेनेफिट्स दे रही है। इनमें कंपनी की दो लोकप्रिय मिडसाइज एसयूवी Grand Vitara और Victoris भी शामिल हैं।

Grand Vitara पर ग्राहकों को वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से अलग-अलग लाभ मिल रहे हैं। वहीं Victoris पर भी पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग ऑफर्स उपलब्ध हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल हैं।

Grand Vitara पर 1.30 लाख रुपये तक का फायदा

Maruti Grand Vitara के एंट्री-लेवल पेट्रोल वेरिएंट्स पर अगस्त में 1.30 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं, मिड-स्पेक Delta पेट्रोल वेरिएंट पर 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।

इसके अलावा, Grand Vitara के Zeta और Alpha जैसे ऊंचे वेरिएंट्स पर भी 1.20 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें AWD वेरिएंट भी शामिल हैं। कंपनी इन हाई-स्पेक वेरिएंट्स के साथ पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी कॉम्प्लिमेंट्री दे रही है।

अगर आप Grand Vitara का Strong Hybrid मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पर कुल 1.25 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसके अलावा 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बेनिफिट और 20,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Grand Vitara के CNG वेरिएंट्स खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी फायदे दिए जा रहे हैं। इसके Delta CNG वेरिएंट पर 1.05 लाख रुपये तक और Zeta CNG वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं।

Victoris पर 1.35 लाख रुपये तक की बचत

Maruti Suzuki Victoris पर भी अगस्त 2026 में आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। इसके पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 85,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं।

इन ऑफर्स में 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है। पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस और CNG वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट भी उपलब्ध है।

Victoris Strong Hybrid पर ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इस मॉडल पर कुल 1.35 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।

इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल डिस्काउंट शामिल है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article