ऑटो न्यूज़

1.30 लाख रुपये में मिल रही बंद हो चुकी Maruti Suzuki Alto, लूट सको तो लूट लो

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 13, 2023, 09:31 PM IST

Maruti Suzuki ने Alto 800 की बिक्री भारत में बंद कर दी है. हालांकि अब भी Used Car Market में इस कार की खरीद और बिक्री जारी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कितने में और कहां-कहां आप ये यूज्ड कार खरीद सकते हैं।

Image

किफायती कार देशवासियों को खूब पसंद आती है और यूज्ड कार मार्केट में इसकी अच्छी वेल्यू भी है। (Reprentational Image)

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ऑल्टो सेकेंड हैंड
  • 1.30 लाख रुपये में मिल जाएगी
  • कंपनी बंद कर चुकी इसकी बिक्री

Second Hand Maruti Suzuki Alto At Affordable Price: मारुति सुजुकी ने ऑल्टो 800 की बिक्री भारतीय बाजार में बंद कर दी है, ये ऐलान होते ही इस कार की सेकेंड हैंड मार्केट में धड़ाधड़ बिक्री और खरीद शुरू हो गई है। ये किफायती कार देशवासियों को खूब पसंद आती है और यूज्ड कार मार्केट में इसकी अच्छी वेल्यू भी है। ऐसे में अगर आप नई की जगह यूज्ड यानी सेकेंड हैंड मारुति सुजुकी ऑल्टो खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ सस्ते विकल्पों की जानकारी दे रहे हैं।

कुछ समय पहले बंद हुई ऑल्टो 800

मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही देश में ऑल्टो 800 बंद की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.54 लाख रुपये थी। ये कार 796 सीसी इंजन के साथ आती थी जो करीब 48 बीएचपी ताकत बनाता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इस कार को कीमत के हिसाब से साभी बेसिक फीचर्स दिए गए थे जो एक ग्राहक किफायती कार में चाहता है।

इंदौर में बिक रहा 2012 मॉडल

ओएलएक्स या अन्य सेकेंड हैंड कार बेचने वाले प्लेटफॉर्म पर आपको इंदौर शहर में ऑल्टो का एसटीडी मॉडल 1.40 लाख रुपये के आस-पास मिलेगा। ये कार करीब 32,000 किमी चल चुकी है।

ऑल्टो एसटीडी जम्मू में खरीदें

सेकेंड हैंड कार खरीदने वाले जम्मू के ग्राहक ऑल्टो का एसटीडी मॉडल 1.30 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। ये कार कुल 72,000 किमी चली है और अच्छी कंडिशन में है।

ऑल्टो एलएक्सआई

उदयपुर में अगर आप सेकेंड हैंड ऑल्टो का एलएक्सआई वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो ये डी बहुत अच्छी है। कार करीब 75,000 किमी चली है और इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये मांगी गई है।

इंदौर में दूसरा वेरिएंट भी उपलब्ध

इंदौर में मारुति सुजुकी ऑल्टो का एलएक्सआई वेरिएंट भी बेचा जा रहा है जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये मांगी गई है। ये कार 1.37 लाख किमी चल चुकी है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article