ऑटो न्यूज़

Maruti का इलेक्ट्रिक धमाका! e-Vitara की पूरी प्राइस लिस्ट जारी, देखें आपके बजट में कौन सा वेरिएंट

Maruti e Vitara Price List Out: मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, e Vitara को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ उतारा है, जिसकी शुरुआत 10.99 लाख रुपए (BaaS) से होती है। शानदार लुक, दमदार रेंज और लेटेस्ट बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस यह कार बाजार में मौजूद दूसरी ईवी को टक्कर देगी।

Image

Maruti e Vitara की फुल प्राइस लिस्ट (Photo: nexa)

Maruti e Vitara Price List Out: मारुति सुज़ुकी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e-Vitara पेश की है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 10.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। अब कंपनी की ओर से Electric SUV Maruti e-Vitara की प्राइस लिस्ट भी पेश कर दी गई है। इस लिस्ट के साथ अब पूरे भारत में वेरियंट-वाइज कीमतें सामने आ चुकी हैं।

दो विकल्पों में मिलेगी गाड़ी

कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो तरह के विकल्पों में पेश कर रही है। पहला विकल्प Battery Included यानी साधारण खरीद और दूसरा विकल्प बैटरी-एज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service / BaaS) है। दूसरे विकल्प के तहत बैटरी को अलग किराए पर लेने की पेशकश रखी गई है। आइए जल्दी से Electric SUV Maruti e-Vitara की कीमतों पर एक नजर डाल लें-

वेरिएंट (Variant)Ex-Showroom Price (Rs)BaaS Price (Rs)
Delta (49 kWh)₹15,99,000₹10,99,000 + ₹3.99/km बैटरी रेंटल
Zeta (61 kWh)₹17,49,000₹11,99,000 + ₹4.39/km बैटरी रेंटल
Alpha (61 kWh)₹19,79,000₹14,29,000 + ₹4.39/km बैटरी रेंटल
Alpha Dual-Tone (61 kWh)₹20,01,000₹14,51,000 + ₹4.39/km बैटरी रेंटल

पहला विकल्प

अगर एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो डेल्टा (49 kWh) वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख रखी गई है। जेटा (61 kWh) वेरिएंट 17.49 लाख में उपलब्ध है। वहीं अल्फा (61 kWh) की कीमत 19.79 लाख है, जबकि टॉप मॉडल अल्फा ड्यूल-टोन (61 kWh) 20.01 लाख में मिलेगा। इन सभी कीमतों में बैटरी की पूरी लागत शामिल है यानी खरीद के बाद प्रति किलोमीटर कोई अतिरिक्त बैटरी शुल्क नहीं देना होता।

दूसरा विकल्प

दूसरा विकल्प BaaS (बैटरी-एज़-ए-सर्विस) है, जिसमें गाड़ी की शुरुआती कीमत कम हो जाती है, लेकिन बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर रेंट देना पड़ता है। इस योजना के तहत डेल्टा वेरिएंट 10.99 लाख में उपलब्ध है और इसके लिए 3.99 प्रति किलोमीटर बैटरी किराया देना होगा। जेटा वेरिएंट की BaaS कीमत 11.99 लाख है, जिसमें 4.39 प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया है। अल्फा वेरिएंट 14.29 लाख में मिलता है और इसका भी बैटरी किराया 4.39 प्रति किलोमीटर है। वहीं अल्फा ड्यूल-टोन वेरिएंट 14.51 लाख में उपलब्ध है, जिसमें समान 4.39 प्रति किलोमीटर बैटरी रेंट लागू होता है।

डिलीवरी और उत्पादन

Electric SUV Maruti e-Vitara की शुरुआती महीनों में डिलीवरी थोड़ी सीमित हो सकती है क्योंकि कंपनी के गुजरात में बने उत्पादन केंद्र पर पहले निर्यात ऑर्डर और मांग दोनों को संतुलित किया जा रहा है। जुलाई 2026 के बाद प्रोडक्शन बढ़ने और डिलीवरी में तेजी आने की उम्मीद है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article