ऑटो न्यूज़

इन एक्सेसरीज से बदल जाएगा Maruti Brezza का पूरा लुक! देखें कितना है दाम

मारुति ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए 2026 Brezza फेसलिफ्ट लॉन्च की है। कंपनी ने अब इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV के लिए नई एक्सेसरीज की भी घोषणा कर दी है।

Image

Maruti Brezza Facelift एक्सेसरीज

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में 2026 Brezza फेसलिफ्ट को नए डिजाइन, दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन और कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV के लिए नई एक्सेसरीज की भी घोषणा कर दी है। यानी इन एक्सेसरीज की मदद से Brezza को और ज्यादा स्टाइलिश, प्रीमियम और फीचर-लोडेड बनाया जा सकता है।

ब्रेजा की एक्सटीरियर एक्सेसरीज

ब्रेजा की एक्सटीरियर एक्सेसरीज में फॉग लैंप किट की सुविधा मिल रही है, इससे रात और खराब मौसम में विजिबिलिटी बेहतर होगी और SUV का फ्रंट लुक भी ज्यादा प्रीमियम नजर आएगा। इसके अलावा, बॉडी साइड मोल्डिंग एक्सेसरी कार के साइड प्रोफाइल को ज्यादा स्टाइलिश बनाती है। साथ ही पार्किंग के दौरान हल्की खरोंच और डोर डेंट से भी कुछ हद तक सुरक्षा देती है। फ्रंट ग्रिल गार्निश एक्सेसरी की बात करें तो ये Brezza के फ्रंट लुक को अधिक स्पोर्टी और आकर्षक बनाती है। यह Gloss Black के साथ Premium Silver या Sizzling Red फिनिश में उपलब्ध है।

एक्सटीरियर एक्सेसरीकीमत
फ्रंट ग्रिल गार्निश (Gloss Black + Premium Silver)₹1,790
फ्रंट स्किड प्लेट (Dark Grey + Premium Silver)₹2,290
रियर स्किड प्लेट₹2,190
साइड स्किड प्लेट₹3,290
हूड गार्निश₹690
बॉडी साइड मोल्डिंग₹6,990
व्हील आर्च गार्निश₹1,590
फ्रंट डोर/फेंडर गार्निश₹1,790
डोर वाइजर₹1,557
ORVM और IRVM ऑटो कवर₹3,309
नंबर प्लेट फ्रेम₹525
रियर ट्रंक सिल गार्ड₹1,490
फॉग लैंप गार्निश₹790
फॉग लैंप किट (LXI, VXI, ZXI)₹6,590
डोर वाइजर (Stainless Steel Insert)₹2,490

ब्रेजा की इंटीरियर एक्सेसरीज

ब्रेजा की इंटीरियर एक्सेसरीज की बात करें तो ग्राहकों को 9-इंच वायरलेस मल्टीमीडिया स्टीरियो की सुविधा मिल रही है। यह बड़ी टचस्क्रीन के साथ आता है और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इससे केबिन का लुक और इंफोटेनमेंट एक्सपीरियंस दोनों बेहतर हो जाते हैं। इसके अलावा, JBL Co-axial स्पीकर्स और रियर कैमरा की भी सुविधा मिल रही है।

इंटीरियर एक्सेसरीकीमत
डोर सिल गार्ड एम्बिएंट लाइट (4 डोर)₹7,990
ऑल वेदर 3डी फ्लोर मैट₹2,890
3डी बूट मैट₹1,750
ट्रंक सिल गार्ड₹2,479
इंटीरियर स्टाइलिंग किट₹5,590
प्रीमियम लेदर स्टीयरिंग व्हील कवर₹499
4-पोर्ट कार चार्जर₹999
रियर कैमरा₹4,790
मेटल डोर सिल गार्ड₹1,945
कैमरा मल्टीमीडिया सिस्टम₹5,590
9-इंच वायरलेस मल्टीमीडिया स्टीरियो₹23,490
JBL को-एक्सियल स्पीकर्स₹5,872

2026 Maruti Brezza एक्सेसरीज किट्स

मारुति सुजुकी ने 2026 Brezza के अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए कई एक्सेसरी किट्स भी पेश की हैं। ग्राहक अपनी पसंद और वेरिएंट के अनुसार इन किट्स का चयन कर सकते हैं।

एक्सेसरी किटकिन वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध
Terrascape KitZXI+, ZXI, VXI और LXI
Urbano KitVXI
Turbo Kitसभी टर्बो वेरिएंट्स
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article