ऑटो न्यूज़

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S का टीजर हुआ जारी, इस दिन होने जा रही है लॉन्च, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

महिंद्रा ने SUE XEV 9S का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में कंपनी ने इस कार के इंटीरियर की झलक दिखाई है। इस कार में आपको शानदर डिजाइन ही नहीं बल्कि तगड़ी परफॉर्मेंस भी मिलने वाली है।

Image

महिंद्रा बाजार में जल्द पेश करेगी नई इलेक्ट्रिक कार।

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। बड़ी कार निर्माता कंपनियां अब इलेक्ट्रिक व्हीकल को लगातार लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में दिग्गज कंपनी महिंद्रा भारतीय बाजार में एक और फ्लैगशि इलेक्ट्रिक कार SUE XEV 9S को लाने जा रही है। महिंद्रा की इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अभी तक लीक्स आ रही थीं लेकिन अब कंपनी की तरफ से ऑफिशियली इलकी झलक दिखा दी गई है।

महिंद्रा ने SUE XEV 9S का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में कंपनी ने इस कार के इंटीरियर की झलक दिखाई है। इस कार में आपको शानदर डिजाइन ही नहीं बल्कि तगड़ी परफॉर्मेंस भी मिलने वाली है। टीजर देखने से पता चलता है कि सिर्फ पावर और रेंज के मामले में ही नहीं बल्कि कम्फर्ट और प्रीमियमनेस के मामले में भी यह नंबर एक रहने वाली है।

SUE XEV 9S में लोगों के एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने इसमें Harman Kardon का 1,400W का 16-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम उपलब्ध कराया है। यह साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस फीचर के साथ आता है। आपको बता दें कि इस तरह का दमदार ऑडियो सिस्टम आपको आमतौर पर सिर्फ महंगी और हाई एंड लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता है।

इसमें मिलेगा फ्यूचरिस्टिक केबिन

आपको बता दें कि महिंद्रा अपनी XEV 9S इलेक्ट्रिक कार का 27 नवंबर को ग्लोबल लॉन्च करने वाला है। इसके लिए कंपनी “Scream Electric” इवेंट आयोजित करेगी। यह कंपनी की पहली थ्री-रो ऑल-इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे हल्के, मजबूत और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार डिजाइन किया गया है।

इस इलेक्ट्रिक SUV के अंदर जो चीज आपका सबसे ज्यादा ध्यान खीचेगी वह है इसका ट्रिपल डिजिटल डिस्प्ले सेटअप, जो डैशबोर्ड को पूरी तरह मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इसके अलावा इसमें आपको फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, सिंपल और स्टाइलिश गियर सेलेक्टर, और लगभग पूरी छत को कवर करने वाला पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं।

कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक XEV 9S सिर्फ डिजाइन और टेक्नोलॉजी में ही नहीं, बल्कि कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स में भी दूसरी इलेक्ट्रिक कार्स को कड़ी टक्कर देने वाली है। इस कार में कंपनी ने लोगों के कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स का बखूबी ध्यान रखा है। इसमें मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, मेमोरी फंक्शन वाली सीटें, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सेंटर आर्मरेस्ट और एंबियंट लाइटिंग जैसे दूसरे कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं।

महिंद्रा XEV 9S में सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सुरक्षा के लिए इसमें Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और स्मार्ट ड्राइविंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सुरक्षित बनाएंगे।

परफॉर्मेंस और रेंज

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल होता है कि इसकी रेंज क्या होगी? महिंद्रा XEV 9S के लिए भी लोगों के मन में यही सवाल सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने अपनी अपकमिंग कार में नई बैटरी और लेटेस्ट मोटर टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की है। बताया जा रहा है कि XEV 9S में ग्राहकों को करीब 500 किमी की रेंज मिल सकती है। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें कंपनी अल्ट्रा फास्ट DC चार्जर देगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article