ऑटो न्यूज़

सबसे सस्ती Mahindra Thar लॉन्च को तैयार, मार्केट में आते ही बजाएगी मुकाबले का बैंड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 23, 2022, 07:19 PM IST

Mahindra जल्द मार्केट में नई एंट्री लेवल Thar लॉन्च करने वाली है जिसे 2-Wheel Drive System के साथ भारत में पेश किया जाने वाला है. ऑफरोडर का ये नया मॉडल अब तक की सबसे सस्ती थार होगी जो ग्राहकों के बजट में होगी.

Image

सस्ती थार को 2-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आ रही सबसे सस्ती Mahindra Thar
  • Auto Expo 2023 में होगी शोकेस!
  • 2-व्हील ड्राइव सिस्टम वाली SUV

Most Affordable Mahindra Thar: लंबे-चौड़े वेटिंग पीरियड के बाद भी महिंद्रा थार भारतीय ग्राहकों के बीच बेहद पसंद की जा रही है. लॉन्च के बाद से ही इस एसयूवी की ना तो डिमांड कम हुई है और ना ही वेटिंग, बावजूद इसके ग्राहक ऑफरोडर के लिए लंबा इंतजार करने को तैयार हैं. अब हाल में एक टेस्ट मॉडल सामने आया है जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये महिंद्रा थार का बेस मॉडल होगा, यानी सबसे सस्ती थार जल्द मार्केट में आने वाली है. ये एसयूवी फिलहाल 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ बिक रही है, सस्ती थार को 2-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

कितना अलग होगा एंट्री लेवल मॉडल

स्पाय शॉट्स में दिख रहा है कि नई महिंद्रा थार में अब 4-व्हील ड्राइवर लीवर नहीं मिला है और एसयूवी के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. केबिन में जहां 4-व्हील ड्राइव लीवर मिलता है, वहीं अब कंपनी ने कुछ सामान रखने के लिए जगह मुहैया कराई है. स्टैंडर्ड मॉडल में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिलते हैं, वहीं इसकी कीमत कम करने के लिए महिंद्रा थार एंट्री लेवल के साथ 1.5-लीटर डीजन इंजन दे सकती है. इसके अलाव इसी क्षमता वाला पेट्रोल इंजन भी एसयूवी को मिल सकता है.

कितनी है थार की मौजूदा कीमत

फिलहाल मार्केट में मौजूद महिंद्रा थार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.59 लाख रुपये है जो 16.29 लाख रुपये तक जाती है. अब कंपनी जल्द भारत में थार का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसकी कीमत मौजूदा बेस वेरिएंट के मुकाबले कम होगी. बता दें कि बहुत जल्द महिंद्रा 5 दरवाजों वाली थार लॉन्च करने वाली है जिसे संभावित रूप से ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस और लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा मारुति सुजुकी भी जिम्नी भारत में लॉन्च करने वाली है जिसका 5 दरवाजों वाला मॉडल देश में पेश किया जाएगा.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article