ऑटो न्यूज़

भारत में लॉन्च हुई नई Mahindra Thar OG, शुरुआती दाम 10.32 लाख रुपये

महिंद्रा थार ओजी लांच: महिंद्रा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई Thar OG लॉन्च कर दी है। इस नई थार की शुरुआती कीमत फिलहाल10.32 लाख रुपये रखी गई है। नई थार ओजी में तीन इंजन के विकल्प मिलते हैं।

Image

भारत में लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार ओजी (Photo: Mahindra)

महिंद्रा थार ओजी लांच: Mahindra ने भारतीय बाजार में नई Thar OG लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि, यह शुरुआती कीमत 30 नवंबर तक ही लागू रहने वाली है। नई Thar OG को तीन वेरिएंट AXT, LXT और नए ZXT ट्रिम में पेश किया गया है। इसके साथ ग्राहकों को तीन इंजन विकल्प और RWD व 4WD ड्राइवट्रेन के विकल्प मिलते हैं। आइए जल्दी से जान लेते हैं नई थार ओजी में क्या कुछ नया बदला

महिंद्रा थार ओजी डिजाइन में क्या हुआ बदलाव?

नई Thar OG के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव नई पांच-स्लैट ग्रिल है। इसमें फुल LED हेडलैंप और ऑफसेट Thar लोगो दिया गया है। SUV में आगे और पीछे नए डिजाइन के बंपर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा इसमें 19-इंच के नए स्टार-पैटर्न अलॉय व्हील मिलते हैं, जिनका डिजाइन Thar Roxx से मिलता-जुलता है।

केबिन की बात करें तो Thar में पिछले साल ही बड़ा अपडेट किया गया था। इसमें नया सेंटर कंसोल और बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अब नई Thar OG में ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री भी जोड़ी गई है।

महिंद्रा थार ओजी में तीन इंजन के विकल्प

Mahindra Thar OG में दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। 1.5-लीटर डीजल इंजन 117bhp की पावर और 300Nm टॉर्क देता है। वहीं, 2.2-लीटर डीजल इंजन 150bhp और 330Nm का आउटपुट देता है। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर इंजन है, जो 174bhp की पावर और 300Nm टॉर्क पैदा करता है। सभी वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है, जबकि बड़े इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलता है।

महिंद्रा थार ओजी नए फीचर्स से बेहतर होगी ड्राइविंग

नई Thar OG में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल, फ्रिक्वेंसी डिपेंडेंट डैम्पिंग और इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग जैसे अपडेट दिए गए हैं। इसमें नया टेरेन मोड भी मिलता है, जो ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टीयरिंग, ट्रांसमिशन और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को ड्राइविंग परिस्थितियों के अनुसार एडजस्ट करता है।

महिंद्रा थार ओजी कितनी है कीमत?

1.5-लीटर डीजल RWD की कीमत 10.32 लाख से 13.99 लाख रुपये तक है। 2.2-लीटर डीजल की कीमत 16.43 लाख से 18.99 लाख रुपये तक है। वहीं, 2.0-लीटर पेट्रोल मॉडल की कीमत 14.77 लाख से 17.75 लाख रुपये तक रखी गई है।

इंजनवेरिएंटड्राइवट्रेनकीमत (एक्स-शोरूम)
1.5-लीटर डीजलAXTRWD₹10.32 लाख
1.5-लीटर डीजलLXTRWD₹12.99 लाख
1.5-लीटर डीजलZXTRWD₹13.99 लाख
2.2-लीटर डीजलLXTRWD AT₹16.49 लाख
2.2-लीटर डीजलZXTRWD AT₹17.49 लाख
2.2-लीटर डीजलLXT4WD MT₹16.43 लाख
2.2-लीटर डीजलZXT4WD MT₹17.49 लाख
2.2-लीटर डीजलLXT4WD AT₹18.00 लाख
2.2-लीटर डीजलZXT4WD AT₹18.99 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलLXTRWD AT₹14.77 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलZXTRWD AT₹16.09 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलLXT4WD MT₹15.60 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलZXT4WD MT₹16.50 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलLXT4WD AT₹17.23 लाख
2.0-लीटर पेट्रोलZXT4WD AT₹17.75 लाख
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article