ऑटो न्यूज़

महिंद्रा जल्द ला रही नई XUV 3XO Electric SUV, भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगी शोकेस

New Mahindra XUV 3XO Electric: फिलहाल महिंद्रा भारत में XUV400 ईवी बेच रही है जो पुरानी XUV300 पर आधारित है, नई ईवी इसी की जगह लेने वाली है। फीचर्स और तकनीक की बात करें तो XUV 400 इलेक्ट्रिक के मुकाबले अब टाटा कर्व ईवी मार्केट में आ गई है जो इससे बहुत बेहतर है।

Image

New XUV 3X0 EV को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ रही एक्सयूवी 3एक्स0 ईवी
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखेगी!
  • नई टाटा कर्व ईवी से होगा मुकाबला

New Mahindra XUV 3XO Electric: महिंद्रा ने भारत में नई बीई 6 और एक्सईवी 9ई लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों कारें खूब पसंद की जा रही हैं और अब कंपनी अपनी सबसे सस्ती एक्सयूवी 3एक्स0 का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है। फिलहाल महिंद्रा भारत में XUV400 ईवी बेच रही है जो पुरानी XUV300 पर आधारित है, नई ईवी इसी की जगह लेने वाली है। फीचर्स और तकनीक की बात करें तो XUV 400 इलेक्ट्रिक के मुकाबले अब टाटा कर्व ईवी मार्केट में आ गई है जो इससे बहुत बेहतर है। अब नया मॉडल कितना बेहतर होगा ये जल्द हम आपको बताएंगे। महिंद्रा नई एक्सईवी 7ई भी ला रही है और इन दोनों कारों को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जा सकता है।

टेस्टिंग करती दिखी ईवी

महिंद्रा की XUV 3XO इलेक्ट्रिक को दूसरी बार टेस्टिंग के दौरान हाल में देखा गया है। ये फिलहाल प्रोटोटाइप है और इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च होने में अभी काफी समय बाकी है। हालांकि इसे आधुनिक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, यानी इसपर इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां भी बनाई जा सकती है। इसका सीधा मतलब है कि प्रोडक्शन तक पहुंचने में इसे बहुत समय नहीं लगेगा। ये टेस्ट मॉडल दिखने में लगभग इसे स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसके अगले हिस्से में इंजन की जगह कंपनी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दे सकती है।

कोई जानकारी नहीं मिली

अब तक इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी की कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी मौजूदा XUV 400 के मुकाबले ये बहुत आधुनिक होगी। इसके अलावा नई XUV 3XO इलेक्ट्रिक के साथ दमदार बैटरी पैक तो मिलेगा ही, फीचर्स के मामले में भी ये बहुत जोरदार होने वाली है। टाटा नैक्सॉन ईवी की तर्ज पर आपको कई वेरिएंट्स में नई XUV 3XO इलेक्ट्रिक लॉन्च की जाने वाली है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्रेज को देखते हुए महिंद्रा ऑटोमोटिव जल्द इस कार को लॉन्च कर सकती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article