ऑटो न्यूज़

सबसे ज्यादा पैसेंजर और कमर्शियल गाड़ी बेचने वाला राज्य बना महाराष्ट्र: सियाम

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, देश में दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही (2025-26) में 10.39 लाख यात्री वाहन बेचे गए, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र 3.44 लाख इकाइयों के साथ सबसे आगे रहा।

Image

maharashtra becomes the state with highest sales of passenger and commercial vehicles/Photo-Canva

महाराष्ट्र चालू वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे अधिक यात्री और वाणिज्यिक वाहन बेचने वाला राज्य बनकर उभरा है। इस दौरान दोपहिया और तिपहिया वाहन श्रेणी में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा। उद्योग संगठन सियाम के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

PTI/भाषा सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, देश में दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही (2025-26) में 10.39 लाख यात्री वाहन बेचे गए, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र 3.44 लाख इकाइयों के साथ सबसे आगे रहा।

यात्री वाहन खंड में 1,31,822 इकाइयों की बिक्री के साथ महाराष्ट्र की सबसे अधिक 12.7 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश 1,00,481 इकाइयों (9.7 प्रतिशत) के साथ दूसरे और गुजरात 87,901 इकाइयों (8.5 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक 76,422 इकाइयों (7.4 प्रतिशत) के साथ चौथे स्थान पर और केरल 69,609 इकाइयों (6.7 प्रतिशत) के साथ पांचवें स्थान पर रहा। सियाम के अनुसार, दूसरी तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में समूचे भारत में 2.40 लाख वाहन बेचे गए।

पश्चिमी क्षेत्र 92,000 वाहनों की बिक्री के साथ सबसे आगे रहा। महाराष्ट्र 37,091 वाहनों (15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी) के साथ शीर्ष पर रहा जबकि गुजरात 22,491 वाहनों (9.4 प्रतिशत हिस्सेदारी) के साथ दूसरे और उत्तर प्रदेश 19,009 वाहनों (7.9 प्रतिशत हिस्सेदारी) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

तमिलनाडु 18,508 इकाइयों (7.7 प्रतिशत) के साथ चौथे और कर्नाटक 16,743 इकाइयों (सात प्रतिशत) के साथ पांचवें स्थान पर रहा। दोपहिया वाहन खंड में जुलाई-सितंबर 2025 में देश में 55.62 लाख इकाइयां बिकीं और पश्चिमी क्षेत्र 19.33 लाख इकाइयों के साथ बिक्री में सबसे आगे रहा।

उत्तर प्रदेश 6,92,869 इकाइयों (12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी) के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद महाराष्ट्र 6,29,131 इकाइयों (11.3 प्रतिशत) के साथ दूसरे और गुजरात 4,45,722 इकाइयों (आठ प्रतिशत) की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु 3,98,618 इकाइयों (7.2 प्रतिशत) दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रहा जबकि राजस्थान 3,60,966 इकाइयों (6.5 प्रतिशत) की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रहा। सियाम ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में देश भर में तिपहिया वाहनों की बिक्री 2.29 लाख इकाई रही और दक्षिणी क्षेत्र 77,000 इकाइयों के साथ सबसे आगे रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में 28,246 इकाइयों (12.3 प्रतिशत हिस्सेदारी) की बिक्री के साथ उत्तर प्रदेश तिपहिया वाहन श्रेणी में शीर्ष पर रहा। तेलंगाना 26,626 इकाइयों (11.6 प्रतिशत) के साथ दूसरे और गुजरात 22,572 इकाइयों (9.8 प्रतिशत) के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र 21,100 तिपहिया वाहनों की बिक्री (9.2 प्रतिशत) के साथ चौथे स्थान पर तथा कर्नाटक 18,048 इकाइयों (7.9 प्रतिशत) के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

इनपुट- भाषा

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article