ऑटो न्यूज़

लोहिया के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में हुआ विस्तार, फुल चार्ज में 160 किमी तक रेंज

Lohia Expands EV Portfolio: इस ब्रांड के तहत कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2027 तक सकल रूप से 3 लाख वाहनों का निर्माण और बिक्री करना है। कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत 20 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पूर्व में कर चुका है।

Image

पनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत 20 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पूर्व में कर चुका है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • लोहिया ईवी पोर्टफोलियो का विस्तार
  • लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर
  • सिंगल चार्ज में चलेगा 160 किमी तक

Lohia Expands EV Portfolio: लोहिया ने अपने ईवी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अपने नए ब्रांड 'योद्धा' को भारत मंडपम में चल रहे ईवी एक्सपो में लॉन्च किया। इस ब्रांड के तहत कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2027 तक सकल रूप से 3 लाख वाहनों का निर्माण और बिक्री करना है। कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत 20 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पूर्व में कर चुका है।

एल5 इलेक्ट्रिक वाहन

'योद्धा' के प्रारंभिक उत्पाद पोर्टफोलियो में एल5 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं, जिसमें ई5 पैसेंजर और ई5 कार्गो जैसे मॉडल हैं। ई5 पैसेंजर को शहरी और अर्ध-शहरी आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें जगह और दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, ई5 कार्गो लॉजिस्टिक्स के लिए एक भरोसेमंद और टिकाऊ समाधान प्रदान करता है। 'योद्धा' अपने पोर्टफोलियो के विस्तार से ई3डब्ल्यू सेगमेंट की विविध आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इससे नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

4 घंटे में फुल चार्ज

योद्धा का पहला एल5 पैसेंजर सेगमेंट इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये है। इसमें 10 किलोवॉट की बैटरी लगी है, जो एक सिंगल चार्ज पर कंपनी के अनुसार 160 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। इसे 4-6 घंटे में घर पर भी पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।

क्या बोले सीईओ

आयुष लोहिया, सीईओ, योद्धा ने अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा, “लोहिया ऑटो में हमारा संकल्प हमेशा नवाचार और विश्वास पर केंद्रित रहा है। एक दशक से अधिक समय से मोबिलिटी समाधानों को प्रस्तुत करते हुए, हमने उत्कृष्टता के साथ एक ऐसी विरासत बनाई है जो जीवन को सशक्त बनाती है और समुदायों को जोड़ती है। अब समय है अगला कदम उठाने का - ऐसा कदम जो भविष्य को परिभाषित करे और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करे।”

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article