ऑटो न्यूज़

Kinetic Zulu: काइनेटिक लेकर आई जुलू इलेक्ट्रिक स्कूटर, जोरदार फीचर्स के साथ मिली धाकड़ रेंज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 11, 2023, 02:56 PM IST

Kinetic Green ने भारतीय मार्केट में नया Zulu Electric Scooter लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 94,990 रुपये है। इसके साथ जोरदार फीचर्स और दमदार रेंज ग्राहकों को मिलेगी, ई-स्कूटर बुकिंग जारी है।

Image

काइनेटिक ने नया जुलू इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 94,990 रुपये है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • काइनेटिक जुलू इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 94,990 रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • जोरदार हैं फीचर्स, आकर्षक है रेंज

Kinetic Zulu Electric Scooter Launched: भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है और ओला ईवी के साथ एथर और सिंपल जैसे कई ब्रांड्स मार्केट में दबदबा बना रहे हैं। अब एक और धुरंधन टू-व्हीलर निर्माता काइनेटिक ने भी अब अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। काइनेटिक ग्रीन ने नया जुलू इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 94,990 रुपये है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर जाकर इस ईवी की बुकिंग करा सकते हैं।

फीचर्स में तगड़ा

काइनेटिक ग्रीन का नया जुलू इलेक्ट्रिक स्कूटर जोरदार फीचर्स से लैस है। इसके साथ एलईडी डीआरएल, डिजिटल स्पीडोमीटर, ऑटो कट चार्जर, साइड स्टैंड सेंसर, बूट लाइट और ऐसे ही कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा जुलू को कच्ची-पक्की किसी भी सड़क पर चलाया जा सकता है, क्योंकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिमी रख गया है। बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें डिस्क ब्रेक दोनों पहियों में लगाए गए हैं, वहीं इसका कुल भार 93 किग्रा है।

सिंगल चार्ज में रेंज

काइनेटिक ग्रीन ने नई जुलू इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 2.27 किलोवाट-आर क्षमता वाला बैटरी पैक दिया है। ये इसे तेजी से रफ्तार देता है और इसे सिंगल चार्ज में 104 किमी तक चलाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का बैटरी पैक 2.1 किलोवाट बीएलडीसी हब मोटर दी गई है जो इसे 60 किमी/घंटा टॉप स्पीड देती है। कुल मिलाकर सब्सिडी लगने के बाद ये इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको फुल पैसा वसूल डील देगा और पेट्रोल का मोटा खर्च हर महीने बचेगा।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article