ऑटो न्यूज़

ओला ईवी की टक्कर में सिंपल ला रही नया डॉट वन ईवी, सिंगल चार्ज में लंबा चलेगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 27, 2023, 08:45 PM IST

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाले स्टार्टअप Simple Energy ने बहुत जल्द Simple Dot One की घोषणा कर दी है। 15 दिसंबर को नया ईवी लॉन्च किया जाएगा और इसी तारीख से प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी।

Image

सिंपल एनर्जी ने भी ओला और एथर से जोरदार मुकाबला करने का मन बना लिया है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • सस्ता होगा और लंबी रेंज देगा
  • 15 दिसंबर को भारत में पेश होगा

Simple Dot One Launch Date: इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में जहां ओला और एथर अपनी मजबूत पकड़ बना चुके हैं, वहीं अब बारी सिंपल एनर्जी की है। इस ईवी स्टार्टअप ने पहले मार्केट में सिंपल वल लॉन्च की जो दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है और दिखने में भी काफी खूबसूरत है। अब सिंपल डॉट वन 15 दिसंबर 2023 को भारत में लॉन्च की जाएगी जो सस्ती ईवी होगी। इसी तारीख से कंपनी इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी शुरू कर देगी। कुल मिलाकर मुकाबले को देखते हुए अब सिंपल एनर्जी ने भी ओला और एथर से जोरदार मुकाबला करने का मन बना लिया है।

कितनी होगी कीमत

फिलहाल मार्केट में कई सारे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं और सिंपल इस सस्ते ईवी के साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के दायरे में आ जाएगी। सिंपल वन की तुलना में सिंपल डॉट वन सस्ती होगी और ये संभवतः ओला एस1 एयर और एथर 450 रेंज से मुकाबला करेगी। बता दें कि टैक्स लगने और सब्सिडी मिलने से पहले सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.45 लाख रुपये है। ऐसे में करीब 1 लाख रुपये के बजट में अगर नया इलेक्ट्रिक स्कूटर आता है तो ये बिक्री में बढ़ोतरी लेकर आएगा।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

सिंपल डॉट वन को कंपनी के मौजूदा सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। हालांकि इसमें 3.7 किलोवाट-आर क्षमता वाला बैटरी पैक लगाया जाएगा, इसकी मदद से सिंगल चार्ज में इस ईवी को 151 किमी तक चलाया जा सकेगा। इस ईवी की रेंज बढ़ाने के लिए खास बदलाव किए गए हैं। यहां सीट के नीचे 30 लीटर का स्टोरेज एरिया मिलेगा, वहीं टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऐप कनेक्टिविटी सपोर्ट जैसे कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। इसकी डिलीवरी जनवरी 2024 से शुरू होगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article