ऑटो न्यूज़

Watch: Kia Syros का पहला विज्ञापन हुआ जारी, Video में देखें एक्सटीरियर और केबिन

New kia Syros First TVC: टीवीसी में एक छोटी बच्ची नई किआ सिरोस को देख प्रभावित होती है। वीडियो देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं। अब जल्द किआ इसकी कीमत उजागर करेगी जिससे ये भी साफ हो जाएगा कि मुकाबले को ये कितना टेंशन देने वाली है।

Image

वीडियो देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ सिरोस का पहला विज्ञापन जारी
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी नई एसयूवी
  • सॉनेट और सॉनेट के बीच मिली जगह

New kia Syros First TVC: Kia इंडिया ने हाल में नई सिरोस कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा हटाया है। अब कंपनी ने इस नई एसयूवी का पहला विज्ञापन जारी कर दिया है जिसमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर का वीडियो सामने आया है। इस टीवीसी में एक छोटी बच्ची नई किआ सिरोस को देख प्रभावित होती है। वीडियो देखकर ही आप इसकी कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं। अब जल्द किआ इसकी कीमत उजागर करेगी जिससे ये भी साफ हो जाएगा कि मुकाबले को ये कितना टेंशन देने वाली है।

New Kia Syros: किआ सिरोस नई बी-एसयूवी

2025 किआ सिरोस नई बी-एसयूवी है जिसका ग्लोबल डेब्यू भारतीय मार्केट से ही किया गया है। अगले साल की शुरुआती में कंपनी इस नई कार को भारत में लॉन्च करने वाली है। दिलचस्प है कि किआ इंडिया के लाइन में नई सिरोस ने सेल्टोस और सॉनेट के बीच की जगह घेरी है। यानी सॉनेट अब भी कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी बनी रहेगी। लुक और स्टाइल बिल्कुल ताजा है और फीचर्स भी आपके पैसा वसूल मिल रहे हैं।

New Kia Syros: कितनी दमदार है नई सिरोस

किआ ने नई सिरोस बी-एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर के डीजल इंजन विकल्प मिले हैं। नई सिरोस को मिला टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ दमदार डीजल इंजन 114 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के अलावा 7-डीसीटी के विकल्प दिए हैं।

New Kia Syros: फीचर्स के मामले में जोरदार

2025 किआ सिरोस के साथ आपको फुल पैसा वसूल फीचर्स और जोरदार सेफ्टी मिलती है। यहां आईक्यूब एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, एल शेप के एलईडी टेललाइट्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंड्स 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स, इससे जुड़ा स्पॉइलर, शार्कफिन एंटीना और दोनों ओर स्किड प्लेट्स दी गई हैं।

New Kia Syros: सेफ्टी में बहुत तगड़ी है कार

नई किआ सिरोस के साथ आपको जोरदार सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें सबसे आधुनिक लेवल 2 एडीएएस शामिल है। इसके अलावा नया दो स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील, 8-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, ईपीबी के साथ ऑटो होल्ड फंक्शन, एंबिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स भी कार को मिलेंगे।

New Kia Syros: फुल पैसा वसूल है इंटीरियर

किआ इंडिया ने नई सिरोस को केबिन में भी बहुत खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं जो इसे बहुत आधुनिक बनाते हैं। किआ कनेक्ट, पिछली रिक्लाइनी सीटर के साथ वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article