ऑटो न्यूज़

Kia ने वापस बुलाईं 30 हजार से ज्यादा कारेंस एमपीवी, आपकी गाड़ी तो नहीं लिस्ट में?

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 28, 2023, 12:46 PM IST

Kia ने 30,297 Carens MPV के लिए रिकॉल जारी किया है। इन सभी प्रभावित कारों के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट में समस्या आ रही है जिसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए कंपनी ठीक करने वाली है। देखें कब बनी गाड़ियां?

Image

कंपनी सभी प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क कर रही है और फ्री में ये काम किया जाएगा।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ ने वापस बुलाईं किआ कारेंस
  • 30,297 के लिए जारी किया रिकॉल
  • डिजिटल इंस्ट्र्रूमेंट क्लस्टर में दिक्कत!

Kia Carens Recall: भारतीय मार्केट में किआ कारेंस की जोरदार डिमांड जारी है और इसके बड़ी संख्या में एक्सएल6 के ग्राहकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। अब कंपनी ने इस सस्ती एमपीवी के लिए बड़ा रिकॉल जारी किया है जिसमें 30,297 गाड़ियों को वापस बुलाया गया है। सभी प्रभावित वाहनों का उत्पादन सितंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच किया गया है। बता दें कि सभी प्रभावित किआ कारेंस के डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में समस्या आने की संभावना है जिसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए कंपनी ठीक करने वाली है। कंपनी सभी प्रभावित वाहन मालिकों से संपर्क कर रही है और फ्री में ये काम किया जाएगा।

बीएस6 फेज-2 में हुई अपडेट

कुछ दिन पहले ही किआ इंडिया ने नई कारेंस को आगामी बीएस6 फेज-2 और आरडीई ईंधन नियमों के अनुकूल बनाया है। कंपनी ने ग्राहकों की चहेती कारेंस एमपीवी के साथ अब 1.5-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है। नए ईंधन नियमों के चलते कंपनी ने एमपीवी के साथ मिल रहे दोनों 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन की बिक्री बंद कर दी है। अब नई किआ कारेंस 1.5-टर्बो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12 लाख रुपये हो गई है जिसे चार वेरिएंट्स - प्रीमियम, प्रेस्टीज, लग्जरी और लग्जरी प्लस में उपलब्ध कराया गया है।

गाड़ी को मिलेंगे अपडेटेड इंजन

नए वेरिएंट में मिला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी ताकत और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, इस इंजन को कंपनी ने 6-स्पीड आईएमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस किया है। 5-सीटर लेआउट में कारेंस इस श्रेणी की इकलौती एमपीवी बनती है जो 5-लोगों की बैठक व्यवस्था के साथ बिक रही है। इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 18.90 लाख तक जाती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article