ऑटो न्यूज़

Maruti की नई कार इनविक्टो की बुकिंग हुई शुरू, जानें कितने रुपये में होगी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 19, 2023, 05:29 PM IST

Maruti Suzuki Invicto booking: मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपने अपकमिंग प्रीमियम यूटिलिटी वाहन इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) की बुकिंग शुरू कर दी।

Image

मारुति सुजुकी अपकमिंग प्रीमियम यूटिलिटी वाहन इनविक्टो

Maruti Suzuki Invicto booking: मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपने अपकमिंग प्रीमियम यूटिलिटी वाहन इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) की बुकिंग शुरू कर दी। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजार को बताया कि पांच जुलाई को पेश होने वाले इस वाहन की बुकिंग 25,000 रुपये के भुगतान के साथ कराई जा सकती है। यह बुकिंग कंपनी के प्रीमियम रिटेल आउटलेट 'नेक्सा शोरूम' से या ऑनलाइन कराई जा सकती है।

इनविक्टो के साथ कंपनी प्रीमियम थ्री-रो सेगमेंट में प्रवेश करेगी। एमएसआई 20 लाख से महंगे वाहनों की सेगमेंट में पैर जमाने की कोशिश कर रही है, जबकि 20 लाख तक की श्रेणी में उसका वर्चस्व है। एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि थ्री-रो एसयूवी/एमपीवी खंड का बाजार पिछले वित्त वर्ष में 2.58 लाख इकाइयों का था। इसमें 20 लाख से महंगी गाड़ियों की बिक्री 1.2-1.25 लाख इकाई रही थी।

Maruti Suzuki Invicto इंजन

इसमें टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के समान इंजन दिया जा सकता है। इनविक्टो को पॉवर देने लिए 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का उपयोग होगा जो 171 hp की पीक पावर और 205 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इसमें सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा, जो 183 hp का पावर आउटपुट देगा।

Maruti Suzuki Invicto संभावित कीमतें

इस गाड़ी की कीमतों की घोषणा 5 जुलाई को होगी। संभावति कीमतों की बात करें तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह पहला Maruti मॉडल होगा, जिसकी कीमत भारत में 20 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article