ऑटो न्यूज़

Kia India का बड़ा प्लान! 2030 तक लॉन्च होंगे 8 इलेक्ट्रिफाइड मॉडल

किआ इंडिया अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी तैयार कर रही है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह हाइब्रिड और फैक्ट्री-फिटेड CNG व्हीकल पर भी काम कर रही है।

Image

किआ 2030 तक लॉन्च करेगी 8 इलेक्ट्रिफाइड मॉडल

Kia India आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार के लिए बड़ा प्लान तैयार कर रही है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह भारत में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए हाइब्रिड और फैक्ट्री-फिटेड CNG व्हीकल पर काम कर रही है। Kia का कहना है कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को केवल एक तकनीक तक सीमित रखने के बजाय अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प उपलब्ध करवाना है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने 2030 तक भारत में 8 इलेक्ट्रिफाइड मॉडल पेश करने का लक्ष्य रखा है।

Hybrid कारों पर तेजी से काम

Kia पहले से ही भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत कर चुकी है। कंपनी फिलहाल EV6, EV9, Carens Clavis EV और हाल ही में लॉन्च हुई Syros EV की बिक्री कर रही है। अब कंपनी का अगला फोकस हाइब्रिड तकनीक पर है। Kia ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Seltos के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन पर काम चल रहा है। कंपनी इस हाइब्रिड सिस्टम का लोकलाइजेशन भी कर रही है। हालांकि, Kia ने अभी Seltos Hybrid की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है।

Sorento और Carnival में भी मिलेगा Hybrid विकल्प

रिपोर्ट्स के अनुसार, Kia आने वाले महीनों में भारत में नई Sorento SUV भी लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि यह SUV स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी और भारत में Kia की पहली हाइब्रिड SUV बन सकती है। इसके अलावा कंपनी अपनी प्रीमियम MPV Carnival का हाइब्रिड वर्जन भी भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल भी होंगे लॉन्च

Kia ने यह भी पुष्टि की है कि वह भारत के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG वाहनों पर काम कर रही है। फिलहाल कंपनी Carens के लिए केवल डीलर-लेवल पर CNG किट उपलब्ध कराती है, लेकिन भविष्य में ग्राहकों को सीधे कंपनी की ओर से फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल मिलेंगे।

SUV सेगमेंट में भी मिल सकता है CNG विकल्प

कंपनी फिलहाल अलग-अलग सेगमेंट में CNG वाहनों की जरूरत को स्टडी कर रही है। ऐसे में संभावना है कि फैक्ट्री-फिटेड CNG तकनीक केवल MPV तक सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में Kia की SUV और अन्य मॉडल्स में भी CNG विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

Kia का मानना है कि भारतीय बाजार में सभी ग्राहक एक जैसी तकनीक पसंद नहीं करते। कुछ लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल चाहते हैं, जबकि कई ग्राहक हाइब्रिड और CNG विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से कंपनी मल्टी-पावरट्रेन रणनीति अपनाते हुए पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और CNG जैसे कई विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article