ऑटो न्यूज़

Kawasaki प्रेमियों की लग गई लॉटरी! इन बाइक्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

इस महीने Kawasaki ने अपनी लोकप्रिय Z650 और Z650 RS बाइक पर डिस्काउंट की घोषणा की है। जीएसटी बढ़ोतरी के बावजूद अब युवा और प्रीमियम बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये बाइक्स अधिक किफायती और आकर्षक विकल्प बन गई हैं।

Kawasaki  (1)

Kawasaki की बाइक पर मिल रहा डिस्काउंट (Photo: Kawasaki)

हाल ही में भारत में उच्च क्षमता वाली मोटरसाइकिलों पर जीएसटी (GST) बढ़ने के बाद कई निर्माताओं के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू होने से कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिससे प्रीमियम बाइक खरीदने वाले युवा और आशावादी ग्राहक अपने बजट को बढ़ाने से हिचकिचा रहे हैं। ऐसे में Kawasaki, Triumph और Honda BigWing जैसी कंपनियों की कई बाइक्स खरीदने वाले खरीदार या तो प्लान को पोस्टपोन कर रहे हैं या प्लान ड्रॉप ही कर रहे हैं। अगर आप भी उच्च क्षमता वाली बाइक खरीदने का प्लान ड्रॉप कर चुके हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। Kawasaki की ओर से फरवरी 2026 के लिए कई मॉडल्स पर विशेष डिस्काउंट की घोषणा की गई है। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं कौन-सी बाइक को सस्ते में खरीदने को मौका मिल रहा है-

कौन-सी बाइक मिल रही सस्ती

Kawasaki की ओर से ग्राहकों को Z650 स्ट्रीटफाइटर और Neo-Retro Z650 RS पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये दोनों बाइकें अपनी दमदार पैरलल-ट्विन इंजन तकनीक और राइडिंग फीचर्स के कारण युवा और प्रीमियम बाइक प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

कितनी सस्ती मिल रही बाइक

फरवरी में Z650 RS की कीमत में 20,000 रुपए की कटौती की गई है। यह बाइक सामान्य रूप से 7.83 लाख (ex-showroom) में मिलती थी, अब इसे 7.63 लाख में बुक किया जा सकता है। इसी तरह, Z650 Sugomi स्टाइल्ड मॉडल की कीमत 7.26 लाख से घटकर 6.99 लाख हो गई है, यानी इस पर आपको 27,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो Z650 में 649cc का पैरलल-ट्विन इंजन है, जो 8,000 RPM पर 67 हॉर्सपावर और 6,700 RPM पर 64 Nm टॉर्क देता है। Z650 RS में टॉर्क थोड़ा कम 62.1 Nm है और इसमें TFT कलर डिस्प्ले के बजाय ट्विन-पॉड सेमी-डिजिटल राइडर इंफॉर्मेशन क्लस्टर है।

स्टाइल और लुक

स्टाइल को लेकर Z650 RS थोड़ी अधिक एग्रीसिव है, लेकिन कीमत के मामले में Z650 अधिक किफायती विकल्प है। अगर आप एक स्पोर्टी मिडल-वेट बाइक ढूंढ रहे हैं जिसे दैनिक उपयोग के लिए आसानी से चलाया जा सके, तो ये दोनों मॉडल इस भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं।

कौन-से ग्राहक होंगे आकर्षित

इस डिस्काउंट के साथ, Kawasaki ने उन ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास किया है जो प्रीमियम बाइक चाहते हैं लेकिन जीएसटी बढ़ोतरी के कारण पहले हिचकिचा रहे थे। यह कदम बाजार में बिक्री बढ़ाने और युवा बाइकर समुदाय को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article