बिजनेस

50 हजार सस्ता मिल रहा है iPhone 18 Pro, और iPhone Duo पर हो रही पूरे 1 लाख रुपये तक की भारी बचत!

भारत में लॉन्च हुए नए iPhone 18 Pro और प्रीमियम iPhone Duo की कीमतें काफी ज्यादा हैं। इसके मुकाबले दुबई (UAE) में इन स्मार्टफोंस की कीमत हजारों रुपये कम है, जिससे टेक लवर्स के बीच इन्हें विदेश से खरीदने का क्रेज बढ़ गया है।

Image

भारत के मुकाबले दुबई में कितने सस्ते मिल रहे हैं iPhone 18 Pro और iPhone Duo?

Apple ने अपने नए लाइनअप के तहत दुनिया भर में मोस्ट अवेटेड iPhone 18 Pro और iPhone Duo को लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद से ही टेक लवर्स के बीच इसकी कीमतों को लेकर भारी चर्चा शुरू हो गई है। भारत में जहां आईफोन के नए मॉडल्स की कीमतें हमेशा से ही काफी ज्यादा होती हैं, वहीं दूसरी ओर दुबई (UAE) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ये फोन काफी किफायती दामों पर मिल जाते हैं। अगर आप भी भारत में आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि भारत और दुबई की कीमतों में कितना बड़ा और चौंकाने वाला अंतर देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं भारत के मुकाबले दुबई में कितना सस्ता है iPhone?

Iphone 18 Pro की कीमत भारत में

भारत के आधिकारिक बाजार में iPhone 18 Pro के बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये तय की गई है, जो कि आम ग्राहकों के बजट से काफी ऊपर है। इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च किए गए नए 'iPhone Duo' की कीमत तो भारत में लगभग 2,99,900 रुपये से शुरू होती है, जो इसे अब तक के सबसे महंगे स्मार्टफोंस की श्रेणी में खड़ा करती है। भारत में टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य शुल्कों के कारण आईफोन के दाम काफी बढ़ जाते हैं, जिसके चलते प्रीमियम स्मार्टफोंस खरीदना भारतीय ग्राहकों के लिए काफी महंगा सौदा साबित होता है।

दुबई में कितनी है कीमत?

इसके उलट, अगर हम दुबई (UAE) की बात करें तो वहां अमेरिकी डॉलर या यूएई दिरहम (AED) के हिसाब से कीमतें काफी कम पड़ती हैं। यदि यूएस प्राइस $1,199 को भारतीय मुद्रा में डायरेक्ट करेंसी कन्वर्जन के जरिए देखा जाए, तो यह लगभग 1,14,057 रुपये के आसपास बैठता है। अगर आप भारत के 1,64,000 रुपये वाले दाम से इसकी तुलना करें, तो लगभग 50,000 रुपये तक की भारी बचत सीधे तौर पर नजर आती है। हालांकि, यूएई की स्थानीय मुद्रा (AED) और वहां के टैक्स स्ट्रक्चर के आधार पर गणना थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन फिर भी दुबई से आईफोन खरीदना भारतीय बाजार के मुकाबले हमेशा काफी सस्ता ही पड़ता है। यही वजह है कि भारत के कई लोग विदेश यात्रा के दौरान या दुबई के जरिए आईफोन खरीदना पसंद करते हैं ताकि वे हजारों रुपये की भारी बचत कर सकें।

वहीं, iPhone Duo की बात करें तो भारत में इसकी कीमत ₹2,99,900 है, जबकि दुबई में यही फोन AED 8,499 यानी करीब ₹2.05 लाख में मिल रहा है। यानी भारतीय कीमत के मुकाबले करीब ₹95 हजार तक की बचत हो सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article