ऑटो न्यूज़

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश होगी MG की नई MPV, नहीं पीती बूंद भर पेट्रोल

New MG M9 Premium MPV: एमजी सेलेक्ट ऑउटलेट्स के जरिए नई एमजी एम9 को बेचा जाएगा जो सायबर्स्टर स्पोर्ट के बाद दूसरा प्रीमियम प्रोडक्ट है। कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इन दोनों नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है जिसकी शुरुआत 17 जनवरी से होगी। मार्च तक इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।

Image

मार्च 2025 तक भारत में नई एमजी एम9 एमपीवी को लॉन्च कर दिया जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • MG जल्द पेश करेगी New M9 MPV
  • सिंगल चार्ज में चेगली 430 किमी तक
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में होगी शोकेस

New MG M9 Premium MPV: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया बहुत जल्द ब्रांड की दूसरी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। एमजी सेलेक्ट ऑउटलेट्स के जरिए नई एमजी एम9 को बेचा जाएगा जो सायबर्स्टर स्पोर्ट के बाद दूसरा प्रीमियम प्रोडक्ट है। कंपनी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में इन दोनों नए मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है जिसकी शुरुआत 17 जनवरी से होगी। बता दें कि ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद मार्च 2025 तक भारत में नई एमजी एम9 एमपीवी को लॉन्च कर दिया जाएगा।

प्रीमियम होगी नई एम9 एमपीवी

एमजी ने ऑटो एक्सपो 2023 में इस एमपीवी को मीफा 9 नाम से पेश किया था, जिसका प्रोडक्शन मॉडल 2 साल बाद दिखने वाला है। इसकी एक्सशोरूम कीमत करीब 65 लाख रुपये होने का अनुमान है। एमजी एम9 एमपीवी को तीन कतार वाली 7-सीटर केबिन दिया गया है जो खूब सारी जगह के साथ आया है। दूसरी रो में रिक्लाइनिंग ओटोमैन सीट्स मिली हैं जो 8 मसाज फंक्शन से लैस हैं। इसके अलावा आराम के भी कई सारे फीचर्स मिलेंगे जिनमें तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल, दूसरी रो में टचस्क्रीन पैनल, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल सनरूफ, पावर स्लाइडिंग रियर डोर्स और रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

एमजी एम9 एमपीवी के साथ सभी जगह एलईडी लाइट्स, शानदार लुक और स्टाइल के साथ दमदार डिजाइन लैंग्वेज दी गई है। ना सिर्फ दिखने में ये इलेक्ट्रिक एमपीवी दमदार है, बल्कि इसे काफी ताकतवर भी बनाया गया है। एमजी इंडिया ने किआ कार्निवल की सफलता के बाद ये समझ लिया है कि प्रीमियम एमपीवी की डिमांड भी देश में काफी है। इसके साथ 90 किलोवाट आर बैटरी पैक दिया गया है जिसकी रेंज 430 किमी तक होने का दावा किया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article