ऑटो न्यूज़

JLR Production:पहली बार ब्रिटेन के बाहर बनेगी Range Rover,मेक इन इंडिया का कमाल, 22 फीसदी तक हो जाएगी सस्ती

JLR Production In India: 54 साल के लंबे इतिहास में पहली बार ब्रिटेन के बाहर रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन किया जाएगा। अभी तक इन दोनों मॉडल का उत्पादन केवल ब्रिटेन में जगुआर लैंड रोवर के सोलिहुल संयंत्र में किया जाता है

Image

JLR Production:पहली बार ब्रिटेन के बाहर बनेगी Range Rover,मेक इन इंडिया का कमाल, 22 फीसदी तक हो जाएगी सस्ती

JLR Production In India: टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने भारत को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब कंपनी भारत में अपनी रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन शुरू करेगी। इनके 54 साल के लंबे इतिहास में पहली बार ब्रिटेन के बाहर इन मॉडल का उत्पादन किया जाएगा। अभी तक इन दोनों मॉडल का उत्पादन केवल ब्रिटेन में जगुआर लैंड रोवर के सोलिहुल संयंत्र में किया जाता है और वहां से इनका भारत सहित वैश्विक स्तर पर करीब 121 बाजारों में निर्यात किया जाता है। इस फैसले से दोनों मॉडल की कीमत में 18-22 फीसदी तक कमी आने की उम्मीद है।

कंपनी ने क्यों किया ऐसा

इस फैसले पर टाटा समूह के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कहा कि कहा कि रेंज रोवर की मैन्युफैक्चरिंग यहीं भारत में की जाएगी, यह एक शानदार एहसास है..यह एक बहुत ही खास पल है और इस पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। 15 साल पहले टाटा परिवार में जेएलआर ब्रांड लाने के लिए टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का योगदान रहा था।उन्होंने कहा कि इस कदम से कंपनी को भविष्य में देश में बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां मैन्युफैक्चरिंग से संकेत मिलता है कंपनी को इस बाजार में कितना विश्वास है।

भारत में 81 फीसदी बढ़ी डिमांड

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा कि कंपनी के इतिहास में पहली बार रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन अब भारत में किया जाएगा। यह हमारे लिए एक बड़ी घोषणा है क्योंकि ये हमारी प्रमुख वाहन हैं और इनके 54 साल के इतिहास में इनका उत्पादन केवल सोलिहुल में जाता रहा है। जेएलआर इंडिया की पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में खुदरा बिक्री 81 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,436 यूनिट रही थी।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article