ऑटो न्यूज़

2024 मॉडल Jawa 350 भारत में हुई लॉन्च, इंजन हुआ दमदार लेकिन घट गई है पावर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 15, 2024, 02:41 PM IST

Jawa Motorcycle ने भारतीय मार्केट में नई Jawa 350 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.14 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल को कई बड़े बदलावों के साथ बाजार में पेश किया है।

Image

पुराने दाम से नई कीमत की तुलना करें तो बाइक अब करीब 12,000 रुपये महंगी हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड जावा 350 भारत में लॉन्च
  • 2.14 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • बड़े बदलावों के साथ आई बाइक

New Jawa 350 Motorcycle: रॉयल एनफील्ड से मुकाबले में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए जावा मोटरसाइकिल ने नई बाइक भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपडेटेड जावा 350 की बिक्री शुरू कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.14 लाख रुपये रखी गई है। पुराने दाम से नई कीमत की तुलना करें तो बाइक अब करीब 12,000 रुपये महंगी हो गई है। कंपनी ने नई मोटरसाइकिल को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है जिसमें अपडेटेड 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन शामिल है। ये इंजन पहले से ज्यादा दमदार हो गया है।

दमदार या कम दमदार?

नई जावा 350 मोटरसाइकिल में नया 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, इसने पिछले मॉडल में लगे 294 सीसी इंजन की जगह ली है। नया इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और बेहतर गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिए गए हैं। बता दें कि ये नया इंजन पिछले इंजन के मुकाबले दमदार तो है लेकिन मामूली तौर पर। यहां आपको 1 एनएम पीक टॉर्क की मामूली बढ़त देखने को मिलेगी, वहीं इसकी ताकत 4.8 एचपी घट गई है।

नए में क्या-क्या मिला

जावा ने नई बाइक का डिजाइन पहले जैसा ही रखा है, लेकिन यहां कई नए बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें नया डुअल क्रैडल चेसी, लंबा व्हीलबेस और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिला है जो अब 178 मिमी से ज्यादा हो गया है। इसके अलावा नई जावा 350 के अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः 18 और 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल चैनल एबीएस मिले हैं। ग्राहक इस मोटरसाइकिल को तीन रंगों - मरून, ब्लैक और मिस्टिक ऑरेंज में खरीद सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article