ऑटो न्यूज़

एथर के सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 20,000 रुपये घटी, जानें नया दाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 10, 2024, 07:37 PM IST

Ather Energy ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती की है। अब 450एस की एक्सशोरूम कीमत बेंगलुरु में 1.09 लाख रुपये और दिल्ली में 97,500 रुपये हो गई है।

Image

कंपनी ने 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रो पैक की कीमत को 25,000 रुपये कम किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एथर एनर्जी का सबसे सस्ता ईवी
  • कंपनी ने 20,000 रुपये घटाए दाम
  • दिल्ली में 97,500 रुपये हुई कीमत

Ather 450S Price Cut: एथर एनर्जी ने कुछ समय पहले ही भारत में अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 450एस लॉन्च किया है। अब ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के दायरे में पहुंचने के लिए कंपनी ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 20,000 रुपये तक कम कर दी है। दाम में जोरदार कटौती के बाद एथर 450एस की एक्सशोरूम कीमत बेंगलुरु में 1.09 लाख रुपये और दिल्ली में 97,500 रुपये हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने 450एस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रो पैक की कीमत को 25,000 रुपये कम किया गया है। कीमत कम करने के अलावा भी कई तरह के फायदे कंपनी इस ईवी पर दे रही है।

फुल चार्ज में कितना चलेगी

एथर 450एस के साथ मिला बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 115 किमी तक चलाया जा सकता है। ये बैटरी पैक 7.24 बीएचपी ताकत और 22 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।एथर 450एस की अधिकतम रफ्तार 90 किमी/घंटा है और 3.9 सेकंड में ये 40 किमी/घंटा तक स्पीड पकड़ लेता है। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ अब डीपव्यू टीएफटी डिस्प्ले मिला है जिसमें सभी फीचर्स की जानकारी मिलती है। नए ईवी को कई नए सेफ्टी फीचर्स भी मिले हैं, इनमें फालसेफ शामिल है जिसमें स्कूटर को गिरते हुए राइडर को भांपना और सिस्टम बंद होने के साथ आपातकालीन स्टॉप सिग्नल सेफ्टी फीचर भेजता है।

जल्द बढ़ेगी बैटरी रेंज

एथर ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर छोटे बैटरी पैक के साथ पहले पेश किया है जो बड़े बैटरी पैक से 30 किमी कम रेंज देता है। बड़े बैटरी पैक की रेंज सिंगल चार्ज में 145 किमी के करीब होगी। ग्राहक यहां अलग से कुछ फीचर्स के लिए प्रो पैक अपना सकते हैं जिसमें राइड असिस्ट, एथर बैटरी प्रोटेक्ट, एथर स्टैक अपडेट और एथर कनेक्ट आतें हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा जो तेज धूप में भी नजर आएगा। कुल मिलाकर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर जोरदार बचत तो करता ही है, बल्कि आप यहां पर्यावरण का ध्यान भी आप रखने लगते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article