ऑटो न्यूज़

रिंकू सिंह की पसंदीदा है ये कार, IPL की पहली कमाई से किया पापा को गिफ्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 10, 2023, 01:37 PM IST

Rinku Singh Maruti Brezza Car: रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई। इसके साथ रिंकू ने अब तक टी-20 लीग या इंटरनेशनल क्रिकेट के 20वें ओवर में 5 लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ उन्होंने आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा 29 रन बनाकर जीत दिलाने का भी रिकॉर्ड बनाया।

Image

Rinku Singh Maruti Brezza Car: फोटो में सिजलिंग रेड कलर की मारुति सुजुकी ब्रेजा है।

Rinku Singh Maruti Brezza Car: रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई। इसके साथ रिंकू ने अब तक टी-20 लीग या इंटरनेशनल क्रिकेट के 20वें ओवर में 5 लगातार छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ उन्होंने आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा 29 रन बनाकर जीत दिलाने का भी रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी 20वें ओवर में 23 रन बनाकर चेन्नई को जीत दिला चुके हैं। रिंकू ने IPL में खेलने की शुरुआत 2008 में की तब कोलकाता ने उन्हें 80 लाख रुपए में खरीदा था। उनका परिवार गरीब था।

पहली IPL की कमाई से खरीदी थी ये कार

रिंकू सिंह ने 3 नवंबर 2018 में इंस्टाग्राम में रिपोस्ट की थी जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपनी पहली कमाई की कार अपने माता-पिता को गिफ्ट में दी थी। फोटो में सिजलिंग रेड कलर की मारुति सुजुकी ब्रेजा है। ये ब्रेजा का कौन सा वैरिएंट है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। यहां हम आपको सुजुकी ब्रेजा के बारे में बता रहे हैं।

मारुति ब्रेजा की शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये

यह एक 5-सीटर कार है जिसमें पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं। मारुति ब्रेजा कार की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है और 14.04 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक जाती है। मारुति ब्रेजा चार वैरिएंट वीएक्सआई, एलएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में मिलती है। इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई प्लस को छोड़कर सभी वेरिएंट्स के साथ सीएनजी किट दी गई है।

मारुति ब्रेजा के फीचर्स

ब्रेजा गाड़ी में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, चार स्पीकर, पडल शिफ्टर्स (ऑटोमेटिक वेरिएंट), एम्बिएंट लाइट, वायरलेस फोन चार्जर, हेड्स-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स मिलते हैं।

ब्रेजा का इंजन

ब्रेजा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 101PS की पावर और 136Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है। इस गाड़ी के CNG वर्जन में भी यही इंजन विकल्प मिलता है। सीएनजी वर्जन में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article