ऑटो न्यूज़

Hyundai Exter की वेटिंग में आई भारी कमी, अब बुकिंग के इतने दिन बाद मिल जाएगी कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 22, 2024, 11:14 AM IST

Hyundai Exter Waiting Reduced: ह्यून्दे इंडिया की नई एक्सटर तेजी से भारत में पॉपुलर हुई है। कुछ समय पहले तक इस कार पर 38 हफ्तों तक वेटिंग मिल रही थी, लेकिन अब कंपनी ने इसमें बड़ी कटौती कर दी है। अब नई एक्सटर 14-16 हफ्ते में मिल जाएगी।

Image

फिलहाल भारत में ह्यून्दे एक्सटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे एक्सटर का वेटिंग पीरियड घटा
  • अब 14-16 हफ्ते में मिलेगी नई कार
  • भारत में ग्राहकों के बीच हुई पॉपुलर

Hyundai Exter Waiting Reduced: ह्यून्दे इंडिया की नई एक्सटर तेजी से ग्राहकों के बीच पॉपुलर हुई है और लोग इस पैसा वसूल कार की जमकर खरीद कर रहे हैं। इसकी जोरदार डिमांड की वजह से लंबी वेटिंग ग्राहकों को मिल रही थी, कंपनी ने अब इस वेटिंग में भारी कटौती की है। एक्सटर का ईएक्स और ईएक्स ओ वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 14-16 हफ्ते की वेटिंग मिल रही है, वहीं एसएक्स ओ कनेक्ट मैनुअल पर 4 से 6 हफ्ता वेटिंग मिलेगी। इसके अलावा बाकी सभी वेरिएंट्स 8-10 हफ्ते की वेटिंग के साथ बेचे जा रहे हैं। बता दें कि पहले ये वेटिंग 38 हफ्तों तक थी। फिलहाल भारत में ह्यून्दे एक्सटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।

फीचर्स से भरा हुआ है केबिन

ह्यून्दे ने नई एक्सटर के केबिन में खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स दिए हैं जो इसे पंच के मुकाबले मजबूत बनाते हैं। कार के केबिन में क्रूज कंट्रोल के साथ सेगमेंट में पहली बार मिला वायरलेस चार्जर है। जोरदार फीचर्स से लैस इस कार का केबिन एक्सटर को पूरी तरह पैसा वसूल कार बनाता है। कार के साथ मिले बाकी फीचर्स में वॉइस कंट्रोल्ड सनरूफ, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, कीलेस एंट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 8-इंच का टचस्क्रीन शामिल है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है।

सेफ्टी में भी जोरदार है एक्सटर

ह्यून्दे एक्सटर को सेफ्टी के मामले में भी तगड़ा बनाया गया है जिनमें सामान्य रूप से मिले 6 एयरबैग्स, 26 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 40 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा नई कार के साथ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, ऑटो हेडलैंप्स, इलेक्ट्रॉनिट स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी कार को मिले हैं। कुल मिलाकर नई ह्यून्दे एक्सटर पूरी तरह पैसा वसूल कार है।

इंजन और माइलेज में धाकड़

नई एक्सटर के साथ कंपनी ने 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ आता है। इनमें से मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 83 पीएस ताकत और 113.8 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं इसका माइलेज 19.4 किमी/लीटर बताया गया है। इसके बाद एएमटी गियरबॉक्स में कार की ताकत समान रहती है और माइलेज 19.2 किमी/लीटर हो जाता है। अंत में 1.2-लीटर बाय-फ्यूल कप्पा पेट्रोल इंजन आता है जो सीएनजी से भी चलता है। सीएनजी इंजन 69 पीएस ताकत और 95.2 एनएम पीक टॉर्क बनाता है और 27 किमी से ज्यादा माइलेज देता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article