Honda Launches 2025 Unicorn: भारतीय मार्केट में होंडा एक-एक कर अपने सभी टू-व्हीलर्स को अपडेट कर रही है। कंपनी ने पहले एक्टिवा 125, फिर होंडा एसपी125 और एसपी160 के बाद अब नई यूनिकॉर्न 160 का अपडेटेड वर्जन देश में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को जल्द लागू होने वाले ओबीडी2बी ईंधन मानकों के उपयुक्त इंजन दिया है। इसके अलावा कुछ नए फीचर्स भी बाइक को मिले हैं। दो दशकों से भारत में बिक रही होंडा यूनिकॉर्न अब नया एलईडी हेडलैंप, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिले हैं।
2025 यूनिकॉर्न की कीमत
बाकी होंडा बाइक्स की तर्ज पर 2025 यूनिकॉर्न के साथ यूएसबी टाइप सी चार्जर और 5 रंग मिले हैं। पिछले मॉडल के मुकाबले अपडेटेड यूनिकॉर्न की कीमत होंडा ने 7,000 रुपये बढ़ा दी है, जिसके बाद बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये हो गई है। इंजन की तकनीक जरूर बदली है लेकिन पावर पहले जैसा ही है। गौरतलब है कि इस बाइक को भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया जाता रहा है और सवारी मोटरसाइकिल के लिए ये एक जोरदार विकल्प है।
कितना दमदार है नया इंजन
ये इंजन 13 एचपी ताकत और 14.58 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और बाइक अब नए ईंधन नियमों के अनुकूल हो गई है। सस्पेंशन की बात करें तो होंडा टू-व्हीलर्स ने 2024 यूनिकॉर्न के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में हाइड्रॉलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा अगले पहिये में डिस्क और पिछले में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
सिंगल चैनल एबीएस से लैस
नई बाइक के साथ कंपनी ने सिंगल-चैनल एबीएस भी मुहैया कराया है। नई होंडा यूनिकॉर्न को अब किक स्टार्ट के साथ-साथ सेल्फ स्टार्ट भी दिया गया है। ये 5 रंगों - पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिकक और पर्ल सायरन ब्लू में पेश की गई है। कंपनी नई यूनिकॉर्न को सिंगल वेरिएंट में बेचने वाली है जिसका वजन 140 किग्रा है और इसके साथ 17-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
