2023 Hinda Unicorn Launched In India: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2023 मॉडल यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। नई होंडा यूनिकॉर्न की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1,09,800 रुपये है। कंपनी ने नई बाइक के साथ 10 साल का वारंटी पैकेज उपलब्ध कराया है जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड और 7 साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है। यूनिकॉर्न के साथ 160 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है। गौरतलब है कि इस बाइक को भारतीय मार्केट में काफी पसंद किया जाता रहा है और सवारी मोटरसाइकिल के लिए ये एक जोरदार विकल्प है।
कितना दमदार है नया इंजन
ये इंजन 13 एचपी ताकत और 14.58 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और बाइक अब नए ईंधन नियमों के अनुकूल हो गई है। सस्पेंशन की बात करें तो होंडा टू-व्हीलर्स ने 2023 यूनिकॉर्न के अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में हाइड्रॉलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा अगले पहिये में डिस्क और पिछले में ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।
सिंगल चैनल एबीएस से लैस
नई बाइक के साथ कंपनी ने सिंगल-चैनल एबीएस भी मुहैया कराया है। नई होंडा यूनिकॉर्न को अब किक स्टार्ट के साथ-साथ सेल्फ स्टार्ट भी दिया गया है। ये चार रंगों - पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मैटेलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिकक और पर्ल सायरन ब्लू में पेश की गई है। कंपनी नई यूनिकॉर्न को सिंगल वेरिएंट में बेचने वाली है जिसका वजन 140 किग्रा है और इसके साथ 17-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
