ऑटो न्यूज़

होंडा स्कूटर या बाइक के मालिकों को अब मिलेगी 10 साल की वारंटी, गजब का ऑफर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 12, 2023, 09:11 PM IST

Honda Two-Wheelers ने अपने 9 साल तक पुराने 150 से 250 सीसी स्कूटर या मोटरसाइकिल के लिए जोरदार वारंटी प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 10 साल तक बढ़ी हुई वारंटी उपलब्ध कराई जा रही है।

Image

कंपनी ने ये प्रोग्राम 150-250 सीसी की मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए शुरू किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा टू-व्हीलर्स का धमाकेदार प्लान
  • 9 साल पुरानी गाड़ी पर 10 साल वारंटी
  • 150-250 सीसी स्कूटर या बाइक पर

Honda Extended Warranty Plus: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक नया एक्सटेंडेड वारंटी प्लान पेश किया है। एक्सटेंडेड वारंटी प्लस नामक इस प्रोग्राम में अब होंडा के स्कूटर्स और बाइक्स पर ग्राहकों को 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। इसमें गाड़ी खरीद की तारीख के 9 साल बाद भी वारंटी को 10 साल और बढ़ाया जा सकता है, इस काम के लिए कंपनी ने 91 दिन के लिए विंडो ओपन की है। कंपनी ने ये प्रोग्राम 150-250 सीसी की मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए शुरू किया है। तो यहां होंडा ग्राहकों को 150-250 सीसी मोटरसाइकिल और स्कूटर पर क्रमशः 1.3 लाख किलोमीटर और 1.2 लाख किलोमीटर तक बढ़ा हुअ कवरेज मिलेगा।

काफी सस्ता है ये प्लान

इस प्लान में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक अपनी नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर आसानी से इस प्लान को खरीद सकते हैं। 150 सीसी स्कूटर/बाइक के लिए आपको 1,317 रुपये देने होंगे, वहीं 250 सीसी स्कूटर/मोटरसाइकिल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी 1,667 रुपये में मिलेगी। बता दें कि इस वारंटी प्रोग्राम में ग्राहकों को रेगुलर मेंटेनेंस भी कंपनी ने दिया है और होंडा टू-व्हीलर्स का लक्ष्य ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाना है।

9 साल पुराने वाहन पर भी

होंडा टू-व्हीलर्स ने ग्राहकों के वाहन की खरीद के 9 साल तक ये एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम पेश किया है। यानी अगर आपका वाहन 10 साल से कम उम्र का है, तब तक भी आप ये प्लान खरीद सकते हैं, हालांकि प्लान की कीमत खरीदे गए वाहन की तारीख के हिसाब से निर्धारित की जाएगी। होंडा की जानकारी के हिसाब से अगर आपका स्कूटर या बाइक 7 साल पहले खरीदे गए हैं, तो इसके लिए आपको 3 साल के लिए ये प्लान मिलेगा। 9 साल पुराना वाहन होने पर इस प्लान की अवधि घटकर 1 साल रह जाएगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article