ऑटो न्यूज़

जेब में मोटी रकम तब भी नहीं खरीद पाएंगे मारुति, महिंद्रा की ये कारें; जानें क्या है वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 1, 2023, 10:39 AM IST

Cars To Discontinue: प्रदूषण को कम करने को लेकर आज से कई कारें बंद हो रही हैं। इसमें मारुति सुजुकी ऑल्टो 800, टाटा अल्ट्रोज (डीजल), रेनो क्विड 800 (Kwid 800) और निसान किक्स (Kicks) शामिल हैं।

Image

बीएस 6 फेज 2 के तहत ये कारें 1 अप्रैल 2023 से बंद हो रही हैं।

Cars To Discontinue: देश में 1 अप्रैल से बीएस-6 एमिशन नॉर्म का दूसरा चरण (BS-6 Phase2) लागू हो गया है। यह वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए लागू किया गया है। इसी नियम को फॉलों करते हुए कार को बेचना अनिवार्य है। वहीं जिन्हें इसके मुताबिक अपडेट नहीं किया जाएगा वो गाड़ियां बंद कर दी जाएंगी। ऐसे में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, हुंडई और होंडा समेत कई ऑटोमोबाइल कंपनियां पुराने कार मॉडल्स की बिक्री बंद कर रही हैं। ऐसे में चलिए उन कारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं जो आज से बंद होने वाली हैं।

मारुति, टाटा और रेनो मॉडल्स

मारुति सुजुकी अपनी ऑल्टो 800 की बिक्री बंद कर दी है, वहीं टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज (डीजल) की बिक्री तो रेनो ने अपनी सबसे सस्ती क्विड 800 (Kwid 800) और निसान की किक्स (Kicks) भी बंद कर दी है।

महिंद्रा ये मॉडल हुए बंद

भारत में महिंद्रा अल्टुरस जी4, मराजो और केयूवी100 जैसे मॉडल्स नहीं खरीद पाएंगे। इनकी बिक्री भी कम हो रही है। कंपनी इन मॉडल्स की जगह पर नए मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है।

होंडा के ये मॉडल्स होंगे बंद

होंडा के बंद होने वाली मॉडल्स में होंडा अमेज (डीजल), चौथी और 5वीं जनरेशन की होंडा सिटी डीजल, होंडा डब्ल्यूआर-वी और होंडा जैज शामिल हैं। होंडा की इन मॉडल्स में अपडेट नहीं मिला है। होंडा ने इन मॉडल्स में कुछ का उत्पादन पहले ही बंद कर दिया है।

हुंडई के 2 मॉडल शामिल

हुंडई के बंद होने वाले मॉडल्स में हुंडई वर्ना और अल्काजार (डीजल) मॉडल शामिल है। इन मॉडल्स की बिक्री में कमी भी इनके बंद होनी की वजह है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article