ऑटो न्यूज़

Google Maps में आए चार नए फीचर्स, बदल जाएगा रोड ट्रिप का अंदाज

अब उपयोगकर्ता लोकल बिजनेस पर रिव्यू देते समय अपना निकनेम इस्तेमाल कर सकेंगे और प्रोफाइल इमेज भी ऑप्शनल होगी। इंटरनल रूप से गूगल अकाउंट से लिंक रहेगा। यह फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप पर वैश्विक स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है।

Google Maps 4 New Updates

Google Maps 4 New Updates/Photo-Google

गूगल ने छुट्टियों के सीजन को देखते हुए Google Maps में चार नए फीचर्स जोड़ दिए हैं। इन अपडेट्स का मकसद है, उपयोगकर्ताओं को आउटिंग के दौरान बेहतर जानकारी देना, लोकेशन खोजने में आसानी बनाना, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) यूजर्स की मदद करना और रिव्यू देते समय प्राइवेसी सुनिश्चित करना।

AI से “Know Before You Go” टिप्स

Google Maps में अब Gemini AI का उपयोग करके रेस्तरां, होटल, कॉन्सर्ट वेन्यू जैसी जगहों की जरूरी जानकारी पहले से दिखेगी।

रिव्यू और ऑनलाइन डाटा आधारित समरी

पार्किंग, मेन्यू और रिजर्वेशन जैसी जानकारी समरी में मिलेगी। यह फीचर फिलहाल अमेरिका में एंड्रॉयड और iOS उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Explore Tab में नया लुक और ट्रेंडिंग लोकेशंस

Explore सेक्शन को अपग्रेड किया गया है, जिससे अब पास के ट्रेंडिंग रेस्तरां, एक्टिविटीज और घूमने की जगहों की सूची आसानी से मिल सकेगी।

लोकल इन्फ्लुएंसर्स और थर्ड-पार्टी लिस्ट्स भी शामिल

यह फीचर इस महीने से वैश्विक स्तर पर एंड्रॉयड और iOS में उपलब्ध होगा।

EV चार्जिंग पॉइंट्स की सही जानकारी

इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं के लिए एक अहम सुविधा जोड़ी गई है। AI मॉडल के जरिए चार्जर की उपलब्धता का अनुमान लगाया जा सकेगा यानी मैप्स में उन संभावित जगहों की लिस्ट मिल जाएगी जहां पर चार्जिंग स्टेशन है। रियल-टाइम और ऐतिहासिक डेटा का विश्लेषण भी देखने को मिलेगा।

वेटिंग टाइम कम करने में मदद

यह अपडेट अगले हफ्ते Android Auto और Google-बिल्ट-इन वाहनों के लिए लॉन्च होगा। अब उपयोगकर्ता लोकल बिजनेस पर रिव्यू देते समय अपना निकनेम इस्तेमाल कर सकेंगे और प्रोफाइल इमेज भी ऑप्शनल होगी। इंटरनल रूप से गूगल अकाउंट से लिंक रहेगा। यह फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप पर वैश्विक स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey Author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article