भारतीय कार बाजार अब तेजी से तकनीकी रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले जहां ग्राहक कार खरीदते समय माइलेज और डिजाइन को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब वे सुरक्षा और एडवांस फीचर्स पर भी जोर देने लगे हैं। इन्हीं आधुनिक तकनीकों में से एक है ADAS (Advanced Driver Assistance System), जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाती है। पहले यह फीचर केवल लग्जरी कारों में मिलता था, लेकिन अब यह तकनीक 15 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों में भी उपलब्ध हो गई है। आइए जानते हैं ऐसी पांच किफायती कारों के बारे में, जिनमें ADAS तकनीक दी गई है।
Honda Amaze
सबसे पहले बात करते हैं Honda Amaze की, जो भारत की सबसे सस्ती ADAS तकनीक वाली कार है। यह नई जनरेशन मॉडल के साथ आती है और इसकी शुरुआती कीमत ₹9.23 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह सेडान सीधे Maruti Suzuki Dzire और Hyundai Aura से मुकाबला करती है और बेसिक लेवल के सेफ्टी असिस्ट सिस्टम से लैस है।
Hyundai Venue
दूसरे नंबर पर आती है Hyundai Venue, जो हुंडई की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। इसके SX (O) वेरिएंट में लेवल 1 ADAS सूट दिया गया है, जिसकी कीमत ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा, आने वाली नई जनरेशन Venue, जो 4 नवंबर 2025 को लॉन्च होगी, में लेवल 2 ADAS मिलने की संभावना है।
Mahindra XUV 3XO
तीसरे स्थान पर है Mahindra XUV 3XO, जो भले ही अपने सेगमेंट की अन्य एसयूवी जितनी लोकप्रिय नहीं है, लेकिन फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं। इसका AX5 L वेरिएंट ₹11.50 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है और इसमें एडवांस्ड ADAS सूट दिया गया है, जो ड्राइविंग सुरक्षा को और बेहतर बनाता है।
Honda City
इसके बाद आती है Honda City, जो लंबे समय से भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंदीदा सेडान रही है। इसका V ट्रिम ₹12.79 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है और इसमें Honda Sensing Suite के तहत लेवल 2 ADAS फीचर दिया गया है। यह सिस्टम ड्राइविंग को अधिक स्मूथ और सुरक्षित बनाता है।
Kia Sonet
अंत में बात करते हैं Kia Sonet की, जो भारत की सबसे स्टाइलिश और फीचर-लोडेड सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। इसके GTX Plus वेरिएंट में लेवल 1 ADAS सूट मिलता है, जिसकी कीमत ₹13.51 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह कैमरा और रडार-बेस्ड सेफ्टी सिस्टम के साथ आती है, जो इसे और भी एडवांस बनाता है।
