ऑटो न्यूज़

सड़क पर जोरदार पकड़ बनाए रखते हैं यूरोग्रिप टायर्स, कम बजट में चलते हैं लंबा

EUROGRIP Tyres DB+ TT: यूरोग्रिप टायर्स ने मोटरसाइकिल और स्कूटर टायर मार्केट में दमदार पकड़ बना ली है। हाल में हमने इस ब्रांड के टायर्स का इस्तेमाल करके देखा है और सड़क पर भी इनकी पकड़ मार्केट जितनी ही मजबूत दिखी है। रॉयल एनफील्ड में यूरोग्रिप टायर्स के डीबी प्लस टीटी टायर्स का यूज किया है।

Image

इस ब्रांड ने टू-व्हीलर टायर मार्केट में दमदार पकड़ बना ली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फुल पैसा वसूल हैं यूरोग्रिप टायर्स
  • बहुत कम कीमत पर लंबा चलेंगे
  • सड़क पर रखते हैं मजबूत पकड़

EUROGRIP Tyres DB+ TT: टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड टीएसएल ने 2021 में ही मोटरसाइकिल और स्कूटर के टायर ब्रांड यूरोग्रिप टायर्स पेश किया है। इटली स्थित आरएंडडी सेंटर में यूरोग्रिप टायर्स की इंटरनेशनल रेंज को डिजाइन और डेवेलप किया जाता है। इस ब्रांड ने टू-व्हीलर टायर मार्केट में दमदार पकड़ बना ली है। हाल में हमने इस ब्रांड के टायर्स का इस्तेमाल करके देखा है और सड़क पर भी इनकी पकड़ मार्केट जितनी ही मजबूत दिखी है। रॉयल एनफील्ड में यूरोग्रिप टायर्स के डीबी प्लस टीटी टायर्स का यूज किया है।

EUROGRIP Tyres: दमदार पकड़

सुरक्षित यात्रा के लिए सड़क पर आपके वाहन की पकड़ मजबूत होना चाहिए और इसमें सबसे बड़ी भूमिका टायर्स निभाते हैं। क्लासिक 350 का भार ज्यादातर बाइक्स की तुलना में कुछ ज्यादा है और इसके लिए टायर्स भी दमदार लगते हैं। यूरोग्रिप टायर्स की ईईजी टेराबाइट डीबी प्लस टीटी रेंज सड़क पर जोरदार पकड़ बनाए रखती है। अचानक ब्रेक्स लगाने पड़ जाएं तो साफ सड़क पर ये टायर नहीं फिसलते, कंकड़ पर पकड़ थोड़ी कमजोर हो जाती है।

EUROGRIP Tyres: मजबूती भी अच्छी

इन टायर्स की बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी मिली है जिससे इन्हें मजबूती मिलती है। बाइक या स्कूटर को मोड़ते समय भी या टायर्स काफी अच्छा बैलेंस बनाए रखते हैं। इसके अलावा पकड़ भी कमजोर नहीं पड़ती। गिट्टी या पथरीली सड़क पर भी ये टायर्स कहीं हल्के नहीं लगते और इनपर कोई बड़ा कट भी नहीं लगता।

EUROGRIP Tyres: लंबा चलेंगे टायर्स

यूरोग्रिप टायर्स ने अच्छी रबर क्वालिटी का इस्तेमाल किया है और इन टायर्स को लंबा चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यानी एक बार ये टायर्य डलवा लेने के बाद आपको लंबे समय तक इस साइड मुड़कर भी नहीं देखना होता। कंपनी ने रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से इन टायर्स को तैयार किया है, वहीं बाकी सभी पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया है।

EUROGRIP Tyres: सभी सड़कों के लिए

यूरोग्रिप के ये टायर्स बड़े ब्लॉक पैटर्न के हैं जो किसी भी सड़क पर चलाए जाने के लिए सटीक हैं। इन टायर्स के साथ आपको बाइक या स्कूटर चलाते समय किसी भी रास्ते के बारे में नहीं सोचना पड़ता। पहाड़ों के बर्फीले रास्तों पर भी ये टायर्स किसी तरह से परेशान नहीं करते। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों और कीचड़ भरे रास्तों पर भी ये मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं।

EUROGRIP Tyres: मुकाबले से सस्ता

यूरोग्रिप की मोटरसाइकिल और स्कूटर टायर रेंज आपको मुकाबले के हिसाब से सस्ते मिलते हैं। यानी अगर आप अपने टू-व्हीलर्स के लिए दोनों टायर्स खरीदते हैं तो अच्छी बचत हो जाती है। इसके अलावा कम कीमत पर प्रोडक्ट क्वालिटी से भी कोई समझौता यहां दिखाई नहीं दिया है। कुल मिलाकर कम कीमत पर आपको यूरोग्रिप टायर्स एक अच्छी और लंबा चलने वाली डील देते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article