ऑटो न्यूज़

EICMA 2025: Royal Enfield Himalayan 450 Mana हुई लॉन्च, मिलेगा 6 स्पीड गियरबॉक्स

Royal Enfield Himalayan 450 Mana: इस एडिशन में कंपनी ने कई एक्सेसरीज भी जोड़ी हैं, जैसे ब्लैक रैली हैंडगार्ड्स, रैली सीट, ऊंचा फ्रंट मडगार्ड और रैली-स्टाइल रियर सेक्शन। इसके अलावा इसमें ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स भी दिए गए हैं, जो ऑफ-रोडिंग को और आसान बनाते हैं।

Image

Royal Enfield Himalayan 450 Mana/Photo-EICMA 2025

रॉयल एनफील्ड ने अपने लोकप्रिय एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan 450 का नया वेरिएंट माना ब्लैक एडिशन (Royal Enfield Himalayan 450 Mana) लॉन्च किया है। इस वेरिएंट को उत्तराखंड के माना पास जो भारत की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में से एक है, से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। नई मोटरसाइकिल को पूरी तरह ब्लैक थीम में तैयार किया गया है, जो इसे और भी दमदार व एडवेंचर लुक देती है।

ब्लैक्ड-आउट लुक और नए एक्सेसरीज

नई Himalayan 450 Mana Black Edition में ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है, जो बाइक के लगभग सभी बॉडी पैनल्स और साइकिल पार्ट्स पर फैली हुई है। वहीं फ्यूल टैंक पर हल्के ग्रे ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को एक आकर्षक कंट्रास्ट प्रदान करते हैं।

इस एडिशन में कंपनी ने कई एक्सेसरीज भी जोड़ी हैं, जैसे ब्लैक रैली हैंडगार्ड्स, रैली सीट, ऊंचा फ्रंट मडगार्ड और रैली-स्टाइल रियर सेक्शन। इसके अलावा इसमें ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स भी दिए गए हैं, जो ऑफ-रोडिंग को और आसान बनाते हैं।

Royal Enfield Himalayan 450 Mana- इंजन और परफॉर्मेंस

माना ब्लैक एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह वही इंजन इस्तेमाल करता है जो स्टैंडर्ड मॉडल में है, 452 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड ‘शेरपा’ इंजन, जो 39.5 बीएचपी की पावर 8,000 आरपीएम पर और 40 एनएम का टॉर्क 5,500 आरपीएम पर देता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूद राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।

Royal Enfield Himalayan 450 Mana- लॉन्च और संभावित कीमत

नई Himalayan 450 Mana Black Edition की भारत में लॉन्चिंग आने वाले महीनों में हो सकती है। उम्मीद है कि कंपनी इसे अपने वार्षिक Motoverse इवेंट में पेश करेगी। इसी कार्यक्रम में Bullet 650 की कीमतों की घोषणा होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article