ऑटो न्यूज़

EICMA 2025: डबल बैरल के साथ आई Royal Enfield Bullet 650, जलवा पहले की तरह ही रहेगा

Royal Enfield Bullet 650: बाइक में 648cc एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47PS की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी मौजूद है, हालांकि पारंपरिक बुलेट अपने सिंगल-सिलेंडर ‘थंप’ के लिए जानी जाती थी, लेकिन Bullet 650 में अब नया ट्विन-सिलेंडर साउंड मिलेगा।

Image

Royal Enfield Bullet 650

इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2025 ऑटो शो में Royal Enfield ने अपनी बहुप्रतीक्षित Bullet 650 को आखिरकार पेश कर दिया। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को क्लासिक लुक के साथ आधुनिक फीचर्स से लैस किया है, जिससे इसका पारंपरिक आकर्षण बरकरार रहते हुए भी यह तकनीकी रूप से और भी एडवांस्ड बन गई है।

Royal Enfield Bullet 650-क्लासिक लुक, लेकिन मॉडर्न टच के साथ

नई Bullet 650 में सिग्नेचर टीयरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, गोल्डन 3D RE लोगो, हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइप्स, क्रोम हैंडलबार, राउंड रियर-व्यू मिरर और प्रसिद्ध ‘टाइगर आइज’ पायलट लैंप दिए गए हैं। ये सभी इसे पारंपरिक बुलेट लुक देते हैं। वहीं दूसरी ओर, इसमें एलईडी हेडलैंप, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ट्रिपर नेविगेशन पॉड और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे मॉडर्न फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Royal Enfield Bullet 650- इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 648cc एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47PS की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी मौजूद है, हालांकि पारंपरिक बुलेट अपने सिंगल-सिलेंडर ‘थंप’ के लिए जानी जाती थी, लेकिन Bullet 650 में अब नया ट्विन-सिलेंडर साउंड मिलेगा।

Royal Enfield Bullet 650- राइडिंग कम्फर्ट और डिजाइन

इसमें लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो Bullet 350 की याद दिलाती है। बाइक दो रंगों Cannon Black और Battleship Blue में उपलब्ध होगी, जिसमें ब्लू कलर वेरिएंट भारत के लिए एक्सक्लूसिव है। इसका चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेक सेटअप Classic 650 से लिया गया है, जिससे यह स्थिर और आत्मविश्वासपूर्ण राइडिंग अनुभव प्रदान करती है। बाइक में डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।

Royal Enfield Bullet 650- कीमत और लॉन्च

कंपनी के मुताबिक, Royal Enfield Bullet 650 की कीमत लगभग ₹3.40 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका आधिकारिक भारतीय लॉन्च Motoverse 2025 इवेंट (21 से 23 नवंबर) में किया जाएगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article