ऑटो न्यूज़

कस्टम Royal Enfield Shotgun 350 हुई पेश, शानदार दिखती है नई बॉबर बाइक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 18, 2024, 11:28 AM IST

Custom Royal Enfield Shotgun 350: रॉयल एनफील्ड जल्द मार्केट में नई शॉटगन 350 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इससे पहले अमेरिका की एक कस्टम शॉप ने इस मोटरसाइकिल का नया कस्टम मॉडल पेश किया है। दिखने में ये बहुत जोरदार है और मीटियोर 350 पर आधारित है।

Image

इसे रॉयल एनफील्ड की मीटियोर 350 पर तैयार किया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कस्टम रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350
  • रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 पर बनी
  • दिखने में बहुत जोरदार है बॉबर बाइक

Custom Royal Enfield Shotgun 350: रॉयल एनफील्ड जल्द 5 से 7 नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है, इनमें से कई आने वाले कुछ ही महीनों में पेश कर दी जाएंगी। रॉयल एनफील्ड की शॉटगन 350 इनमें से लोगों को खासा आकर्षित करने वाली है जो कंपनी की बिल्कुल नई मोटरसाइकिल होगी। अमेरिका की एक कस्टम शॉप बैक्सटर साइकिल ने हाल में शॉटगन 350 नाम की कस्टम बाइक से पर्दा हटाया है जो दिखने में काफी अच्छी लग रही है। इसे रॉयल एनफील्ड की मीटियोर 350 पर तैयार किया गया है। कस्टम मेकर ने इसे बॉबर स्टाइल दिया है जिसका नाम शॉटगन 350 है।

कितनी खास है कस्टम बाइक

रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 पर तैयार ये कस्टम मोटरसाइकिल बिल्कुल अलग दिखती है। इसके साथ कस्टम मेकर ने चौड़ा हैंडलबार दिया है। बाइक के अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः 19 और 17-इंच के व्हील्स लगाए गए हैं जो रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से लिए गए हैं। इसमें मीटियोर 350 वाले एग्ज्हॉस्ट पाइप की जगह क्लासिक 350 वाला साइलेंसर लगाया गया है जिसे ब्लैक फिनिश दिया गया है। बाइक के अगले हिस्से में छोटा फ्लाय स्क्रीन, हैंडल के अंत में लगे रियर व्यू मिरर्स, सिंगल सीट दी गई है। इसमें कोई तकनीकी बदलाव नहीं हुआ है।

कितनी दमदार है मोटरसाइकिल

रॉयल एनफील्ड की कस्टम शॉटगन 350 के साथ 350 सीसी का जे-सीरीज सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो शॉटगन 350 के साथ मिलता है। लुक के मामले में ये कस्टम बाइक प्रोडक्शन मॉडल जैसी दिख रही है, रॉयल एनफील्ड भी मार्केट में जल्द शॉटगन 350 बाइक लॉन्च करने वाली है। हमारा मानना है कि नई शॉटगन 350 दिखने में इस कस्टम मोटरसाइकिल से बहुत ज्यादा अलग नहीं होगी, हालांकि रॉयल एनफील्ड इसे किसी शॉटगन 650 जितना आकर्षक भी बना सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article