ऑटो न्यूज़

2024 फोर्स गुरखा 5 डोर का नया टीजर जारी, कंपनी ने दिखाई केबिन की झलक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 17, 2024, 09:26 PM IST

Force Gurkha 5 Door Interior Teased: फोर्स गुरखा 5 डोर और 3 डोर बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं। कंपनी ने नई गुरखा के इंटीरियर की झलक दिखाई है जो दिखने में काफी हाइटेक लग रहा है। इसमें कार के टचस्क्रीन, टीएफटी आईसी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस और एयरबैग्स की जानकारी मिल गई है।

Image

कंपनी ने नई गुरखा के इंटीरियर की झलक दिखाई है जो दिखने में काफी हाइटेक लग रहा है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई फोर्स गुरखा का इंटीरियर टीज
  • भारतीय मार्केट में जल्द होगी लॉन्च
  • लुक के मामले में सस्ती जी-वैगन

Force Gurkha 5 Door Interior Teased: फोर्स मोटर बहुत जल्द भारत में नई 5 दरवाजों वाली गुरखा एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर सामने है। कंपनी ने नई गुरखा के इंटीरियर की झलक दिखाई है जो दिखने में काफी हाइटेक लग रहा है। इसमें कार के टचस्क्रीन, टीएफटी आईसी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टीपीएमएस और एयरबैग्स की जानकारी मिल गई है। दिखने में नई गुरखा बहुत जोरदार है जो सस्ती मर्सिडीज जी वैगन भी कही जा रही है। इस एसयूवी के साथ कंपनी इंजन भी मर्सिडीज का ही देती है और इसका स्टाइल और डिजाइन जी वैगन से काफी मिलता-जुलता है।

एसयूवी में क्या नया, क्या पुराना

5 डोर वेरिएंट के साथ कंपनी 3 डोर वेरिएंट का अपडेटेड वर्जन भी लॉन्च करने वाली है। पांच दरवाजों वाली नई फोर्स गुरखा दिखने में इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, चाहे अगला हिस्सा हो, हेडलाइट हो, स्नॉर्कल हो, बंपर्स हों या फिर टेललाइट्स हों, सब मौजूदा गुरखा जैसा ही है। इस दमदार ऑफ रोडर में अब 3 की जगह पांच दरवाजे दिए जाएंगे और इसके साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो ऑल टेरेन टायर्स से लैस हैं। गुरखा की लंबाई बढ़ने के बाद स्वाभाविक रूप से इसका व्हीलबेस बढ़ा है जिससे बीच की कतार वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह बन गई है।

इंटीरियर में कोई बदलाव नहीं!

इंटीरियर की बात करें तो नई 5-डोर फोर्स गुरखा का केबिन भी स्टैंडर्ड गुरखा जैसा ही नजर आ रहा है। यहां ग्रे थीम वाले इंटीरियर और 7-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के अलावा मैनुअल एसी कंट्रोल साफ दिख रहा है। इसके बीच में बेंच सीट्स और पिछले हिस्से में कैप्टन सीट्स दी जाने वाली हैं। कुल मिलाकर नई गुरखा इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई गुरखा 5 डोर को भारत में अगले महीने यानी मई 2024 की शुरुआती में लॉन्च किया जा सकता है।

मर्सिडीज से लिया गया है इंजन

फोर्स गुरखा के 5-डोर वेरिएंट में भी समान 2.6-लीटर कॉमन रेल टर्बो डीजल इंजन मिलेगा जो मर्सिडीज से लिया गया है। ये इंजन 90 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिला है। कंपनी इस एसयूवी को 4-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश कर सकती है और हमारा मानना है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत 16 से 17 लाख रुपये के बीच होगी। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर और महिंद्रा थार 5-डोर से होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article