Upcoming hybrid SUVs India 2026-2027: भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट तेजी से हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की ओर बढ़ रहा है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों, बेहतर माइलेज की मांग और पर्यावरण को लेकर बढ़ती जागरूकता के चलते ऑटो कंपनियां अब हाइब्रिड SUVs पर फोकस कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में कई पॉपुलर SUVs के हाइब्रिड वर्जन लॉन्च होने वाले हैं, जो ग्राहकों को बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण का विकल्प देंगे। इस लिस्ट में Hyundai Creta से लेकर Kia Seltos तक का नाम शामिल है-
Hyundai Creta
Hyundai Motor Company अपनी आने वाली हाइब्रिड कारों के लिए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को इलेक्ट्रिफाई करने की योजना बना रही है। नेक्स्ट जेन Hyundai Creta, जिसका कोडनेम SX3 है, Hyundai Crater कॉन्सेप्ट से प्रेरित डिजाइन के साथ आ सकती है। यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा लंबी होगी और इसका रोड प्रेजेंस भी ज्यादा दमदार होगा। साथ ही, इसमें नए फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर मिलने की उम्मीद है, जबकि मौजूदा 1.5L इंजन के साथ नया हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा जाएगा।
Kia Seltos
इसी तरह, Kia भी अपनी पॉपुलर SUV Kia Seltos के लिए इसी तरह की रणनीति अपना रही है। कंपनी अपने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश करने की तैयारी में है, जिससे बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस मिल सके। नई Seltos में इंटीरियर और फीचर्स के स्तर पर भी कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाएंगे।
Honda Elevate
Honda Elevate के हाइब्रिड वर्जन के पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसमें Honda City e:HEV वाला Atkinson Cycle स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल कर सकती है। इस सिस्टम में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होती हैं, जिनमें से एक जनरेटर की तरह काम करती है और दूसरी गाड़ी को चलाने में मदद करती है।
Renault Duster
Renault Duster के हाइब्रिड वर्जन में 1.8 लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो लगभग 109 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh का बैटरी पैक जोड़ा गया है। इन सभी के संयुक्त प्रदर्शन (कंबाइंड आउटपुट) की बात करें तो यह करीब 160 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों मिलने की उम्मीद है।
इन सभी SUVs में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का मतलब है कि पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करेगी, जिससे ईंधन की खपत कम होगी और प्रदूषण भी घटेगा। खासकर शहरों में ट्रैफिक के दौरान हाइब्रिड सिस्टम ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि यह कम स्पीड पर इलेक्ट्रिक मोड में चल सकता है।
