कार लोन
Car Loan: अगर आप नई कार खरीदने के लिए Car Loan लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो यह बेहतरीन समय है। कई बैंक कार लोन पर 8% से कम ब्याज वसूल रहे हैं। यानी आप इन बैंकों से कार लोन लेकर अपनी ईएमआई का बोझ कम कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बैंकों की लिस्ट में ज्यादातर सरकारी बैंक हैं। यानी आपको ब्याज दर के साथ प्रोसेसिंग और दूसरे शुल्कों में भी राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कि कौन बैंक सबसे सस्ते दर पर कार लोन उपलब्ध करा रहे हैं।
अगर आप सरकारी और प्राइवेट बैंकों के बीच कार लोन पर ब्याज दर की तुलना करेंगे तो पाएंगे की सरकारी बैंकों में ब्याज कम है। यानी सरकारी बैंक से कार लोन लेंगे तो आप पर ईएमआई का बोझ कम पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किस सरकारी बैंक में सस्ते दर पर कार लोन मिल रहा है।
Union Bank और Punjab National Bank: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक 7.80 प्रतिशत से 9.70 प्रतिशत के बीच कार लोन पर ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि पांच साल के लिए 5 लाख रुपये के ऋण पर ईएमआई 10,090 रुपये से 10,550 रुपये होगी।
केनरा बैंक में कार लोन पर ब्याज दरें 7.70 प्रतिशत से शुरू होती हैं। यानी 5 लाख रुपये के लोन पर ईएमआई 10,067 रुपये से शुरू होगी। बैंक 31 दिसंबर 2025 तक पूरी प्रोसेसिंग फीस माफ कर रहा है।
UCO Bank 7.60 प्रतिशत से 10.25 प्रतिशत तक की ब्याज दरें दे रहा है। यानी 5 लाख रुपये के कार लोन पर ईएमआई 10,043 रुपये से शुरू होगी। कार और इलेक्ट्रिक वाहन पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऋणों पर ब्याज दरें 7.85 प्रतिशत से 9.45 प्रतिशत के बीच रखी हैं और 31 मार्च 2026 तक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं ले रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक में कार लोन पर ब्याज की दर 8.50 प्रतिशत से शुरू है, जबकि एचडीएफसी बैंक 9.20 प्रतिशत से। फेडरल बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की शुरुआती दरें 10 प्रतिशत और 9.99 प्रतिशत हैं। प्राइवेट बैंक कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी वसूल रहे हैं।