ऑटो न्यूज़

Bharat NCAP: भारत में शुरू हुआ मेड-इन-इंडिया कारों का क्रैश टेस्ट, सबसे पहली कारें नई सॉनेट और पंच

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 15, 2023, 12:01 PM IST

Made In India कारों का Crash Test अब भारत में शुरू हो गया है जिसे Bharat New Car Assessment Program यानी BNCAP नाम दिया गया है। इस क्रैश टेस्ट में पहली दो कारें New Kia Sonet और Tata Punch हैं।

Image

सबसे पहले हाल में लॉन्च हुई किआ सॉनेट फेसलिफ्ट और टाटा पंच का क्रैश टेस्ट किया जा रहा है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम शरू
  • क्रैश टेस्ट से गुजरीं पहली ये दो कारें
  • नई किआ सॉनेट और टाटा पंच टीज

BNCAP Crash Test Begins: भारत में बनी कारों के लिए भारत में ही क्रैश टेस्ट आज से शुरू हो गया है जिसमें वाहनों को सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी की आधिकारिक वेबसाइट भी लाइव हो गई है जिसमें दो कारों का टीजर भी जारी किया गया है। सबसे पहले हाल में लॉन्च हुई किआ सॉनेट फेसलिफ्ट और टाटा पंच का क्रैश टेस्ट किया जा रहा है, हालांकि इनकी सेफ्टी रेटिंग अभी जारी नहीं की गई है। इस टीजर में ये भी सामने आया है कि 6 लाख रुपये बजट वाली कार टाटा पंच का 6 एयरबैग्स वाला मॉडल जल्द लॉन्च किया जाएगा।

नितिन गडकरी की घोषणा

भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसी साल बीएनसीएपी जल्द शुरू होने की घोषणा की थी। भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम के तहत नई कारों की सेफ्टी रेटिंग के लिए क्रैश टेस्ट किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुरक्षा मानकों के हिसाब से अलग-अलग तरह के कई क्रैश टेस्ट होंगे जिनकी कुल सेफ्टी के हिसाब से इसकी रेटिंग निर्धारित की जाएगी। जानकारी के अनुसार बीएनसीएपी के पहले लॉट में करीब तीन दर्जन कारों कार क्रैश टेस्ट किया जाएगा। ये वाहन निर्माताओं के लिए बहुत कम खर्चीला होगा, इससे पहले इसी काम के लिए कारें विदेश भेजनी होती थीं।

किस आधार पर होगा क्रैश टेस्ट

भारत एनकैप के अंतर्गत या तो वाहन निर्माता स्वेच्छा ने क्रैश टेस्ट के लिए गाड़ियां भेज सकते हैं, या फिर भारत एनकैप के पास भी ये अधिकार होगा कि वो किसी भी कंपनी की कोई भी कार क्रैश टेस्ट के लिए चुन सकते हैं। क्रैश टेस्ट और सेफ्टी रेटिंग के लिए चुने गए वाहनों का परीक्षण कई तरीकों से किया जाएगा जो ग्लोबल एनकैप और यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल से मेल खाते हैं। वाहनों के लिए शून्य से पांच सितारा रेटिंग दी जाएगी जो इसकी मजबूती और क्रैश टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करती है।

वाहन निर्माताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लॉन्च भारत एनकैप का देश के बड़े वाहन निर्माताओं ने स्वागत किया है। मारुति सुजुकी से लेकर महिंद्रा और टोयोटा से लेकर ह्यून्दे और टाटा सबने सरकार के इस कदम की सराहना की है। बता दें कि कार बनाने वाली कंपनियों को विदेश वाहन भेजकर क्रैश टेस्ट रेटिंग हासिल करना काफी खर्चीला पड़ता था, लेकिन अब भारत में ही ये सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा दुनिया भर में आत्मनिर्भर भारत का भी बड़ संदेश इस प्रोग्राम की शुरुआत के साथ दिया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article