ऑटो न्यूज़

देश में इन 10 छोटी SUV का जलवा बरकरार! जानिए कौन सी गाड़ी बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Best Selling Subcompact SUV in India: भारत में सब-4 मीटर SUV का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कम कीमत और SUV जैसे डिजाइन के साथ इन गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है।

Image

टॉप 10 सब-4 मीटर SUV की लिस्ट

Best Selling Subcompact SUV in India: भारत में सब-4 मीटर SUV और कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है। कम कीमत, SUV जैसा डिजाइन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और शहर के साथ-साथ हाईवे पर इस्तेमाल के कारण इन गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। जुलाई 2026 की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो Tata Punch ने एक बार फिर इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। वहीं Maruti Suzuki Fronx ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Tata Nexon को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया।

टॉप 10 सब-4 मीटर SUV

जुलाई 2026 में Tata Punch की कुल 21,313 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इसकी 10,785 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह Punch की बिक्री में सालाना आधार पर 97.6 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस परफॉर्मेंस के साथ Punch ने सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 18.3 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Fronx रही। जुलाई 2026 में Fronx की 19,473 यूनिट्स बिकीं, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 12,872 यूनिट्स था। यानी Fronx की बिक्री में 51.3 प्रतिशत सालाना वृद्धि हुई। खास बात यह है कि Fronx ने Tata Nexon को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ा।

Tata Nexon जुलाई 2026 में 17,471 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल इसी महीने में Nexon की 12,813 यूनिट्स बिकी थीं। इस आधार पर इसकी बिक्री में 36.2 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। Nexon की सेगमेंट हिस्सेदारी करीब 15 प्रतिशत रही।

वहीं Maruti Suzuki Brezza के लिए जुलाई का महीना कुछ चुनौतीपूर्ण रहा। Brezza की 12,055 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 14,065 यूनिट्स बेची थीं। यानी इसकी बिक्री में 14.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, Brezza अभी भी इस सेगमेंट की लोकप्रिय SUV में शामिल है और हाल में इसे अपडेट भी मिला है।

Hyundai Venue 11,095 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही। जुलाई 2025 में इसकी 8,054 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह Venue की बिक्री में 37.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। बढ़ती बिक्री के साथ Venue ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है।

छठे स्थान पर Mahindra XUV 3XO रही, जिसकी जुलाई 2026 में 9,429 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 30.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद Kia Sonet ने 8,913 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवां स्थान हासिल किया। Sonet की बिक्री में सालाना आधार पर 16.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

लिस्ट में आठवें स्थान पर Hyundai Exter रही। जुलाई में इसकी 6,810 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 34.2 प्रतिशत अधिक है। वहीं Skoda Kylaq ने 3,727 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवां स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में 10.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज हुई।

टॉप-10 की लिस्ट में Toyota Taisor दसवें स्थान पर रही। जुलाई 2026 में इसकी 2,470 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल की तुलना में Taisor की बिक्री में 46.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली।

रैंकमॉडलजुलाई 2026 बिक्रीसालाना ग्रोथसेगमेंट शेयर
1Tata Punch21,31397.6%18.3%
2Maruti Suzuki Fronx19,47351.3%16.7%
3Tata Nexon17,47136.2%15.0%
4Maruti Suzuki Brezza12,055-14.3%10.3%
5Hyundai Venue11,09537.8%9.5%
6Mahindra XUV 3XO9,42930.3%8.1%
7Kia Sonet8,91316.9%7.6%
8Hyundai Exter6,81034.2%5.8%
9Skoda Kylaq3,72710.4%3.2%
10Toyota Taisor2,47046.4%2.1%
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article