ऑटो न्यूज़

Bajaj CNG Bike: अब इन शहरों में भी मिलेगी बजाज की CNG बाइक, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा तोहफा

जानी मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने पिछले महीने अपनी CNG बाइक, फ्रीडम 125 को भारत में लॉन्च किया था। यह दुनिया की पहली CNG फ्यूल आधारित बाइक है। लेकिन फिलहाल यह बाइक सिर्फ महाराष्ट्र और गुजरात में उपलब्ध है। अब जल्द ही इस बाइक को भारत के 77 शहरों में उपलब्ध करवाया जाएगा।

Image

अब इन शहरों में भी मिलेगी बजाज की CNG बाइक, स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा तोहफा

Photo : Times Now Digital

Bajaj CNG Bike: जानी-मानी भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ने पिछले महीने अपनी CNG बाइक फ्रीडम 125 को लॉन्च करके इतिहास रचा था। बजाज की यह बाइक दुनिया की पहली CNG बाइक है और किफायती वाहन की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए काफी महत्त्व रखती है। लेकिन फिलहाल यह बाइक सिर्फ महाराष्ट्र और गुजरात में ही उपलब्ध है जिसकी वजह से कस्टमर्स तक सही से पहुंच नहीं बना पाई है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बाइक को देश के 77 शहरों में उपलब्ध करवा दिया जाएगा जिससे इस बाइक तक कस्टमर्स की पहुंच बेहतर होगी।

इस शहरों में पहुंचेगी बजाज की CNG बाइक

फिलहाल बजाज ने सिर्फ यही जानकारी साझा की है कि 15 अगस्त तक इस बाइक को देश के 77 शहरों में उपलब्ध करवाया जाएगा। ये शहर कौन से होंगे इस संबंध में अभी बजाज ने कुछ भी जानकारी साझा नहीं की है और माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन शहरों की लिस्ट साझा कर सकती है। ज्यादा से ज्यादा शहरों में बाइक के उपलब्ध होने से न सिर्फ कस्टमर्स को आसानी होगी बल्कि किफायती वाहन की इच्छा रखने वाले लोगों को बेहतर विकल्प भी मिलेगा।

बजाज की CNG बाइक के फीचर्स और इंजन

बजाज की CNG बाइक 2 किलोग्राम की क्षमता वाले CNG टैंक और 2 लीटर की क्षमता वाले फ्यूल टैंक के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि CNG और पेट्रोल के फुल टैंक पर यह बाइक आपको 330 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। बाइक में 125cc का एयर कूल्ड इंजन है जो 9.3 हॉर्सपावर जनरेट करता है। बाइक में LED हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और राइडिंग मोड जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से 1 लाख 10 हजार रुपये के बीच है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article