ऑटो न्यूज़

जल्द आ रही है नई Bajaj Pulsar NS200, हाइटेक फीचर्स से लोडेड होगी मोटरसाइकिल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 15, 2024, 01:43 PM IST

New Bajaj Pulsar NS200: Bajaj Auto जल्द नई Pulsar NS200 भारत में लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। Updated Pulsar NS200 में आपको नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी लाइटिंग मिलने वाली है।

Image

यहां एलईडी डीआरएल और इंडिकेटर के अलावा अन्य कई बदलाव नजर आए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई बजाज पल्सर NS200 टीज
  • बाइक की ज्यादा जानकारी मिली
  • बड़े बदलावों से लैस होगी बाइक

2024 Bajaj Pulsar NS200: बजाज ऑटो जल्द नई पल्सर एनएस200 भारत में लॉन्च करने वाली है जिसका एक और टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। नए टीजर में अपडेटेड पल्सर एनएस200 को मिले तकनीक बदलावों की जानकारी मिली है। यहां एलईडी डीआरएल और इंडिकेटर के अलावा अन्य कई बदलाव नजर आए हैं। कंपनी नए रंगों और कुछ नए फीचर्स के साथ 2024 बजाज पल्सर एनएस200 मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी यहां सेमी-डिजिटल क्लस्टर की जगह नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दे सकती है जैसा नई पल्सर एन150 और एन160 के साथ मिला है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी!

नई पल्सर एन150 और एन160 की तर्ज पर 2024 बजाज पल्सर एनएस200 के साथ भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलने वाली है जो राइडर को बहुत सी जानकारी देगी। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर नया गियर पोजिशन इंडिकेटर, ऐवरेज फ्यूल इकोनॉमी और समय का पता लग जाएगा। इसके अलावा पहले से मौजूद ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और स्पीडोमीटर के साथ फ्यूल गेज की जानकारी भी यहां राइडर को मिलने वाली हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

अनुमान है कि बजाज इस नई मोटरसाइकिल के इंजन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं करेगी। पल्सर एनएस200 के साथ 199.5 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 24 बीएचपी ताकत और 18.74 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स देने वाली है। इसके अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ डुअल-चैनल एबीएस भी बाइक को मिलने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article