ऑटो न्यूज़

नई फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ स्मार्ट हेलमेट भी पेश करेगी Ather Energy

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 1, 2024, 10:01 PM IST

Ather Rizta EV And Smart Helmet: एथर एनर्जी 2024 कम्यूनिटी डे इवेंट में नया फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाली है जिसका नाम रिज्ता है। इसके अलावा कंपनी एक स्मार्ट हेलमेट भी पेश करने वाली है जिसकी जानकारी कंपनी के कंपनी के फाउंडर तरुण मेहता ने दी है।

Image

एथर ने इस ईवी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें ये गहरे पानी चलती दिखाई दे रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एथर लॉन्च करेगी नया ई-स्कूटर
  • कम्यूनिटी डे इवेंट में होगी पेश
  • स्मार्ट हेलमेट भी ला रही कंपनी

Ather Rizta EV And Smart Helmet: एथर एनर्जी 6 अप्रैल को होने जा रहे 2024 कम्यूनिटी डे इवेंट में कई बड़े ऐलान करने वाली है। एथर रिज्ता फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा इस इवेंट में कंपनी एक स्मार्ट हेलमेट भी पेश करने वाली है। हाल में एथर ने इस ईवी का एक वीडियो जारी किया है जिसमें ये गहरे पानी चलती दिखाई दे रही है। हमारा मानना है कि इसी इवेंट में एथर इस नए ईवी की बिक्री शुरू कर देगी। मार्केट में आते ही ये हेलमेट कंपनी की ओर से सबसे महंगी ऐक्सेसरी बन जाएगा। एथर एनर्जी के सीईओ और को-फाउंडर तरुण मेहता ने इसे टॉप सीक्रेट ऐक्सेसरी बताया है।

एथर रिज्ता फैमिली ईवी

एथर एनर्जी 6 अप्रैल को भारत में नई रिज्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। हाल में इस स्कूटर का फोटो अनुभव बस्सी ने अपने साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का और इसकी चाबी का फोटो साझा किया है। इस ई-स्कूटर को काफी चौड़ा बनाया गया है जो बहुत कुछ टीवीएस आईक्यूब जैसा नजर आ रहा है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि रिज्ता के साथ अब तक किसी भी स्कूटर में दिया गया सबसे ज्यादा बुट स्पेस मिलेगा। यानी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक सबको मिलाकर। इसके साथ 43 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा जिसमें आप पूरे महीने का राशन भर सकते हैं।

मिलेगी ज्यादा जगह

कंपनी ने सीईओ तारुण मेहता ने ये कहा है कि नया ईवी सस्ता होगा ताकि ज्यादातर परिवारों के दायरे में आ सके। एथर 450एस और 450एक्स के मुकाबले नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्लोरबोर्ड पर काफी जगह मिलने वाली है। इसका रियर व्यू मिरर 450एक्स जैसे ही हैं। हालांकि इसका पिछला हिस्से सबसे अलग है, ये दमदार लुक वाला है जो चौड़ी सीट के साथ आया है। इसके साथ 2.9 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिल सकता है जो 5.4 किलोवाट पीक पावर बैटरी से लैस है। इस दमदार बैटरी पैक के अलावा लंबी रेंज वाला बैटरी पैक भी इस नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकता है।

कितनी होगी कीमत

मुकाबले को ध्यान में रखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये होगी जो फेम-2 सब्सिडी को मिलाकर होगी। कुल मिलाकर आपको अगर फैमिली स्कूटर पसंद है तो ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए कलेवर के साथ उन ग्राहकों को आकर्षिक करेगी जो इस तरह के स्कूटर की तलाश में हैं। तारुण ने आगे बताया कि नया एथर 450एक्स इस रेंज का सबसे दमदार और महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा जिसे परफॉर्मेंस के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। कुल मिलाकर ये ईवी फैमिली के लिए जोरदार विकल्प बनकर उभरेगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article