बिजनेस

Share Market Today : Sensex-Nifty सपाट, निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश में बाजार

शेयर बाजार में शुक्रवार 25 सितंबर को निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty सपाट कारोबार कर रहे हैं। बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स का मिलाजुला रुख है। जबकि, IT स्टॉक्स में बड़ी गिरावट है।

Image

निचले स्तर से बाजार में रिकवरी

Share Market Today 25 September, 2026 Sensex Nifty : शेयर बाजार में शुक्रवार 25 सितंबर, 2026 को बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने जहां सपाट शुरुआत की है। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ मजबूत है, जिससे पता चलता है कि बाजार में निचले स्तर से रिकवरी हो रही है। वहीं, ग्लोबल मार्केट्स का सेंटिमेंट भी मिलाजुला है।

कैसा कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी?

बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर की है। Nifty कल के 23,035 अंक पर खुला, इसके बाद 23,121.60 के हाई और 23,030 के लो के बीच कारोबार करता दिखा। इसी तरह Sensex कल के क्लोजिंग लेवल 73,580.54 से हल्की गिरावट के साथ 73,525.92 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 73,800.94 के हाई और 73,477.77 के लो के बीच कारोबार करता दिखा।

क्रूड और रुपया चिंता बढ़ा रहा

भले ही बाजार में निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिल रही है। लेकिन, भारतीय निवेशकों के लिए रुपया और क्रूड अब भी चिंता बढ़ा रहे हैं। Brent Crude में गुरुवार 24 सितंबर की तुलना में भले ही 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। लेकिन, इसके बाद भी ब्रेंट का भाव अब भी 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपये में भी मजबूती देखने को मिली है।

इंट्रा बैंक करेंसी एक्सचेंज ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया कल के क्लोजिंग भाव 95.97 की तुलना में 95.90 पर ओपन हुआ और 95.94 के लो के बाद 95.88 के हाई तक गया। हालांकि, यह इंट्राडे मूवमेंट निवेशकों को राहत देने वाला नहीं है, क्योंकि अब भी रुपया एक डॉलर के मुकाबले 95 से ऊपर बना हुआ है।

कैसा है ग्लोबल मार्केट का हाल?

यूएस बॉन्ड यील्ड में आए उछाल के बाद गुरुवार को जहां ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में चौतरफा बिकवाली हावी रही, वहीं शुक्रवार 25 सितंबर को मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजार का लीडिंग फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures फिलहाल सपाट से नेगेटिव ट्रेंड के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। जापानी बेंचमार्क Nikkei 225 जहां 1 फीसदी की तेजी में है। वहीं, चीन और हांग कांग के बेंचमार्क इंडेक्स Hang Seng और Shanghai Composite में बिकवाली हावी है।

सेक्टोरल मार्केट का कैसा है हाल?

भारतीय के सेक्टोरल मार्केट में 25 सितंबर को मिलाजुला कारोबार हो रहा है। बैंकिंग, मेटल, ऑटो और रियल्टी जैसे इंडेक्स जहां मजबूती दिखा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आईटी], FMCG, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल और फाइनेंशियल सेक्टरों में बिकवाली हावी है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article